TrendingUttar Pradesh

Independence Day 2026 : अमृत विचार के कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, वीर सेनानियों को किया नमन

बरेली/लखनऊ, अमृत विचार। देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगे की शान से रोशन है और आजादी के मतवालों की वीर गाथाएं लोगों में जोश भर रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर ‘अमृत विचार’ के विभिन्न कार्यालय भी तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। बरेली से लेकर लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मुरादाबाद और हल्द्वानी तक कार्यालयों में ध्वजारोहण कर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।

बरेली कार्यालय में ध्वजारोहण, सभी विभागों की टीम रही मौजूद

‘अमृत विचार’ के बरेली कार्यालय में समूह के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पार्थो कुनार, एलएस भंडारी और एचआर संदीप बत्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संस्थान के संपादकीय, मार्केटिंग, सर्कुलेशन समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। वरिष्ठ गौरव सेनानी संस्था के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के दौरान देशभक्ति का माहौल रहा। कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।

लखनऊ कार्यालय में भी शान से फहराया तिरंगा

राजधानी लखनऊ स्थित ‘अमृत विचार’ कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान संस्थान की टीम ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में सर्कुलेशन के ग्रुप हेड विनोद सिंह, जनरल मैनेजर त्रिनाथ शुक्ला, एडमिन लखनऊ अरुण तिवारी, मार्केटिंग टीम से संतोष लखेरा, आशीष मिश्रा, श्रद्धा चतुर्वेदी और आलोक गुप्ता तथा सर्कुलेशन टीम से नवनीत मिश्रा, सोहित पांडेय, पीयूष पांडेय और हिमांशू जायसवाल सहित डिजिटल, मार्केटिंग और एडिटोरियल विभाग के कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कानपुर, अयोध्या, मुरादाबाद और हल्द्वानी में भी हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘अमृत विचार’ के कानपुर, अयोध्या, मुरादाबाद और हल्द्वानी स्थित कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा संस्थान के सभी जिला ब्यूरो कार्यालयों पर भी तिरंगा फहराया गया। हर कार्यालय में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और देश की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

नादरगंज छापाखाना परिसर में गूंजा राष्ट्रगान

लखनऊ के नादरगंज स्थित ‘अमृत विचार’ के छापाखाना परिसर में भी शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा फहराए जाने के बाद कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही देश की प्रगति, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। परिसर में पूरे दिन स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। कर्मचारियों ने एकदूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply