Trending

​India-China Direct Flight: 6 साल बाद फिर जुड़ेगा दिल्ली-ग्वांगझू, जिनपिंग की यात्रा से पहले बड़ा कदम

​India-China Direct Flight:  6 साल बाद फिर जुड़ेगा दिल्ली-ग्वांगझू, जिनपिंग की यात्रा से पहले बड़ा कदम

बीजिंग। सात वर्षों में पहली चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के बीच प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की द्विपक्षीय वार्ता से पहले व्यापार, पर्यटन और व्यापार संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। इसी के अनुरूप भारतचीन के बीच हवाई संपर्क बहाली की प्रक्रिया को एक और बड़ी मजबूती मिली है। चाइना की सदर्न एयरलाइंस ने 21 सितंबर से ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच नियमित सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने की घोषणा की है।

21 सितंबर से शुरू होगी सीधी सेवा

चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत की राजधानी ग्वांगझू में मुख्यालय वाली चाइना सदर्न एयरलाइंस चीन की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों में से एक है। एयरलाइन कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि इस सेवा की बहाली के साथ वह दक्षिण एशिया में आठ मार्गों पर हर सप्ताह 100 से अधिक उड़ानों का संचालन करेगी। 

BRICS शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच चाइना सदर्न एयरलाइंस छह साल के अंतराल के बाद 21 सितंबर से ग्वांगझूनयी दिल्ली मार्ग पर नियमित यात्री उड़ान सेवा फिर शुरू करेगी।

BRICS शिखर सम्मेलन के बीच आया फैसला

 एयरलाइन की यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए भारत पहुंच रहे हैं। 

 2020 में कोविड19 महामारी के बाद निलंबित 

भारत और चीन के बीच उड़ान सेवाएं 2020 में कोविड19 महामारी के बाद निलंबित कर दी गई थीं। इसके बाद पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के बीच भी इन सेवाओं को बहाल नहीं किया गया। यह गतिरोध पिछले साल अक्टूबर में समाप्त हुआ था। उड़ान सेवाओं की बहाली भारतचीन संबंधों में धीरेधीरे हो रहे सामान्यीकरण का हिस्सा है। संबंधों में सुधार के बीच प्रधानमंत्री मोदी और शी के बीच 2024 और 2025 में दो बैठकें हुई थीं। 

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply