India

FY31 तक EV सेगमेंट में भारत बनेगा ग्लोबल लीडर, Tata Motors ने बताया 10 लाख यूनिट तक पहुंच सकता है मार्केट

टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Sierra EV को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत लगभग ₹18.79 लाख से ₹24.79 लाख के बीच रखी गई है. इस लॉन्च के साथ कंपनी ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ दिखाने की कोशिश की है.

FY31 तक EV सेगमेंट में भारत बनेगा ग्लोबल लीडर, Tata Motors ने बताया 10 लाख यूनिट तक पहुंच सकता है मार्केट

भारत में तेजी से बढ़ रहा EV बाजार

का मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. कंपनी के मुताबिक, आने वाले समय में देश का EV मार्केट और बड़ा होगा. अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 तक पैसेंजर कार बाजार में EV की हिस्सेदारी लगभग 9 से 10 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. कंपनी का कहना है कि भारत में EV अपनाने की रफ्तार अब पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है. पहले जहां हर महीने कम EV बिकती थीं, अब यह संख्या कई गुना बढ़ चुकी है.

मास मार्केट में सबसे बड़ा अवसर

Tata Motors का मानना है कि आने वाले समय में की ग्रोथ सिर्फ महंगी गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका सबसे बड़ा विस्तार आम ग्राहकों यानी मास मार्केट में होगा. बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी और बढ़ते चार्जिंग नेटवर्क के कारण अब लोग इलेक्ट्रिक कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

कंपनी का टारगेट

कंपनी ने बताया है कि वह FY31 तक अपनी कुल पैसेंजर कार बिक्री में 30% से ज्यादा EV हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है. साथ ही, अनुमान लगाया गया है कि भारत में EV बाजार एक मिलियन यूनिट यानी लगभग 10 लाख यूनिट सालाना तक पहुंच सकता है.

नई तकनीक और फीचर्स

Sierra EV को कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसमें आधुनिक तकनीक और सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं. इसमें बड़ा बैटरी पैक, लंबी ड्राइविंग रेंज , ADAS सिस्टम और कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं. कुछ वेरिएंट में ऑलव्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply