Trending

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस

Satya Report: भारतीय वायुसेना ने यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर युद्धाभ्यास कर रही है. इस एयरशो में सुखोई-30MKI, जगुआर, मिराज-2000 से लेकर तेजस जैसे फाइटर जेट्स और C-295 जैसे टेक्टिकल एयरक्राफ्ट्स ने यहां लैंडिंग की, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं.

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस

इंडियन एयरफोर्स पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को आपातकालीन हालात में रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को आजमा रही है. इसकी को देखते हुए प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे का 12 किलोमीटर का हिस्सा सील कर दिया है और ट्रैफिक को एक मई तक के लिए डायवर्ट किया गया है. .

ऐसी हाईवे एयरस्ट्रिप युद्ध जैसे हालात में सेना के लिए बैकअप रनवे का काम करती है. अगर दुश्मन एयरबेस पर निशाना बनाते हैं तो वायुसेना इन्हीं एयरस्ट्रिप के जरिए उन्हें जवाब देती है. यहां देश की वायुसेना में शामिल लगभग सभी फाइटर जेट्स ने एक्सरसाइज की है. इस एयरशो से न केवल सेना की तैयारियों को मजबूती मिल रही है, बल्कि सुल्तानपुर और आसपास के क्षेत्रों की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की इस एयरस्ट्रिप का उद्घाटन किया था. पीएम मोदी खुद यहां C-130J हरक्यूलिस विमान से उतरे थे. उस समय भी सुखोई और जगुआर जैसे फाइटर जेट्स ने करीब एक घंटे तक आसमान में करतब दिखाए थे. इसके बाद जून 2023 में भी यहां करीब चार घंटे तक वायुसेना ने अभ्यास किया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply