India

भारतीय दिग्गज वसीम जाफर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2 साल के लिए इस भूमिका में हैदराबाद टीम के साथ आएंगे नजर

भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार वसीम जाफर ने साल 2020 में संन्यास का ऐलान कर दिया था, वसीम जाफर को घरेलू क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर माना जाता है, लेकिन उन्हें टीम इंडिया के लिए कम ही खेलने का मौका मिला है. साल 2020 में संन्यास के बाद वसीम जाफर कभी कमेंट्री तो कभी कोचिंग करते नजर आते हैं.

भारतीय दिग्गज वसीम जाफर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2 साल के लिए इस भूमिका में हैदराबाद टीम के साथ आएंगे नजर

हालांकि अब हैदराबाद के लिए वो कोचिंग करते नजर आने वाले हैं. दो साल के लिए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. अब वसीम जाफर 1 अगस्त से नई पारी की शुरुआत करेंगे. वसीम जाफर अब हैदराबाद के खिलाड़ियों को भारत के लिए तैयार करते नजर आने वाले हैं.

Wasim Jaffer को हैदराबाद ने सौंपी ये जिम्मेदारी

भारत के दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर को एचसीए ने दो साल के कार्यकाल के लिए क्रिकेट गतिविधियों का मेंटर नियुक्त किया है. जाफर 1 अगस्त से अपना पदभार संभालेंगे. वह सभी सीनियर और आयु वर्ग की टीमों की देखरेख करेंगे. जाफर ने पंजाब, उत्तराखंड, ओडिशा और विदर्भ को कोचिंग दे चुके हैं.

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संचालन प्रमुख और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने जाफर को नए रोल मिलने पर कहा कि

“मैं उनके साथ खेला हूं, उन्हें खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं और मैं जानता हूं कि उनकी सोच कैसी है और वे कितने अनुशासित हैं. घरेलू क्रिकेट को उनके जितना कोई नहीं जानता. हम सकारात्मकता लाना चाहते थे और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना चाहते थे. जाफर इसके लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.”

Wasim Jaffer का क्रिकेट करियर रहा है बेहद शानदार

वसीम जाफर ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं, इस दौरान वसीम ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच में 34.10 की औसत के साथ 1944 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक के अलावा 11 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 2 वनडे मैच में 10 रन बनाए हैं.

इसके अलावा 260 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 50.67 की औसत के साथ 19410 रन बनाए हैं. वहीं, 118 लिस्ट A मैच में उन्होंने 44.08 की औसत के साथ 4894 रन बनाए हैं. वहीं, 23 टी20 मैच में उनके बल्ले से 28 की औसत के साथ 616 रन निकले हैं.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply