बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड व जापान में होने वाले एशियान गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है जबकि टीम इंडिया की टी20 टीम एशियन गेम्स 2026 में भी हिस्सा लेगी। सूर्यकुमार यादव से भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छीन ली गई है जबकि श्रेयस अय्यर अब टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। 15 साल के युवा तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह दी गई है। भारतीय टीम की घोषणा अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवाजित सैकिया ने प्रेस कांफ्रेस के जरिए की।

वैभव की हुई एंट्री, सूर्या आउट, श्रेयस बने कप्तान
वैभव भारतीय टी20 टीम में आयरलैंड, इंग्लैंड व एशियन गेम्स के लिए जगह बनाने में सफल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है जबकि कुलदीप यादव को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है। कुलदीप यादव की जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पंड्या को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि नितिश कुमार रेड्डी को बतौर ऑलराउंडर इस टीम में जगह दी गई है। जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे कि लिए टीम में नहीं चुना गया है जबकि प्रिंस यादव दोनों दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह दी गई है जबकि एशियन गेम्स के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं बुमराह को सिर्फ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस, अभिषेक, संजू, इशान, अभिषेक, वैभव, तिलक, अक्षर, शिवम, वरुण, रवि, सिराज, हर्षित, अर्शदीप, प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।



