India

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI और मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, द्रविड़ और सहवाग के बेटे को मिली जगह

Team India:हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अंडर19 क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीज 3 मैच और 2 मल्टीडे मुकाबले खेले जाने वाले हैं।

बता दें कि बोर्ड ने ODI सीरीज के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है, उसमें भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बेटों को भी टीम में शामिल होने का मौका दिया है। तो आइए हम आपको इस सीरीज के लिए बोर्ड के द्वारा ODI सीरीज और मल्टीडे मैचों के लिए टीम में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।

आर्यवीर और अन्वय को मिली टीम में जगह

बता दें कि बीते साल 2024 में आर्यवीर कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान मेघालय के खिलाफ 297 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसके बाद खिलाड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे थे। अब एक बार फिर से वह दिल्ली प्रीमियर लीग के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जिसमें एक बार फिर से फैंस उनसे उसी प्रदर्शन कि उम्मीद लगा रहे हैं। इसी के साथ ही ODI सीरीज के लिए अन्वय द्रविड़ को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है।

अन्वय ने भी बीते महीने जुलाई में श्रीलंका के खिलाड़ी अंडर19 टीम का हिस्सा बने थे और 87 रनों की एक बेहतरीन पारी खेल कर सुर्खियों में आ गए थे। खास बात तो यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों को केवल ODI सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया लेकिन मल्टीडे मैच के लिए उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों कि ODI सीरीज के बारे में पहले बात करें तो इस सीरीज का आगाज 18 सितंबर को, दूसरा मैच 21 सितंबर को और तीसरा ODI मैच 30 सितंबर को खेला जाने वाला है।

इसके बाद अब मल्टीडे मैच के शेड्यूल के बारे में बात करें तो मल्डीडे का पहला मैच 27 से 30 सितंबर तक खेला जाने वाला है, वहीं दूसरा मैच 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक खेला जाने वाला है, यह मैच अहमदाबाज के B ग्राउंड में खेला जाने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए Team India

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लि भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम के बारे में बात करें तो उसमें लक्ष्य रायचंदानी , यशबर्धन चौहान , रजत बघेल , अन्यव द्रविड़ , आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल जैसे खिलाड़ियों को टीम में हिस्सा बनाया गया है।

मल्टीडे मैचों के लिए Team India

ODI के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टीडे मैचों के लिए भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम की बात करें तो उसमें यशबर्धन , लक्ष्य रायचंदानी , मानव कृष्णा , अभिप्राय विश्वास , सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply