भारत में इस समय आईपीएल 2026 का आयोजन हो रहा है. आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी रोमांचक होने वाला है. आईपीएल 2026 के बीच ही बीसीसीआई ने सीनियर महिला टीम इंडिया, इंडिया ए और अंडर19 की आगामी सीरीज का ऐलान कर दिया है. इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीमें भारत दौरे पर आएंगी.

आईपीएल 2026 खेलने में भारतीय खिलाड़ी व्यस्त हैं, हालांकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर लग जाएंगे. आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई ने भारतीय टीम के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
ये टीमें करेंगी भारत का दौरा
आईपीएल 2026 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत होगी, इस दौरान टीम इंडिया टेस्ट, वनडे और टी20 फ़ॉर्मेट में खेलते हुए नजर आने वाली है. बीसीसीआई इस दौरान ऑस्ट्रेलिया A , इंग्लैंड A महिला, जिम्बाब्वे महिला, ऑस्ट्रेलिया अंडर19 पुरुष, इंग्लैंड अंडर19 महिला और श्रीलंका अंडर19 महिला टीम की मेजबानी करने वाली है.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम इसी साल अक्टूबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. टी20 सीरीज रायपुर में, जबकि वनडे सीरीज वडोदरा में आयोजित की जाएगी.



