रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया. श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पिछले 1012 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना हो गया है. इस समय देश की GDP ग्रोथ करीब 7.8 प्रतिशत है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है और वैश्विक आर्थिक विकास में 16 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान दे रहा है. उन्होंने कहा कि भारत ने यह मुकाम लगातार मजबूत होती अर्थव्यवस्था के दम पर हासिल किया है.
1012 साल में दोगुनी हुई अर्थव्यवस्था
रक्षा मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में करीब 60 साल लगे. साल 2014 में देश की अर्थव्यवस्था का आकार करीब 2 ट्रिलियन डॉलर था. इसके बाद पिछले 1012 वर्षों में इसका आकार लगभग दोगुना हो गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया के कई देश आर्थिक विकास की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, भारत की GDP ग्रोथ करीब 7.8 प्रतिशत बनी हुई है.
महंगाई पर भी राजनाथ सिंह का बयान
राजनाथ सिंह ने महंगाई का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 12 वर्षों में औसत महंगाई दर करीब 4.7 प्रतिशत रही है. उनके मुताबिक, इससे पहले कांग्रेस सरकार के दौरान महंगाई 10 से 11 प्रतिशत तक पहुंच गई थी. उन्होंने कहा कि इन्वेस्टमेंट और एक्सपोर्ट के मामले में भारत की वैश्विक हिस्सेदारी निरंतर बढ़ रही है. साल 2014 में भारत से एक्सपोर्ट होने वाली की वैल्यू 45 लाख करोड़ रुपए की थी जो साल 202526 में बढ़ कर 79 लाख करोड़ पहुंच चुकी है.
12 सालों में 38 देशों के साथ ट्रेड डील्स
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच जो फ्री ट्रेट एग्रीमेंट हुआ है, उसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है. यह समझौता लगभग 27 ट्रिलियन डॉलर के बड़े EU मार्केट का रास्ता खोलता है. उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी 18.4 प्रतिशत थी, जो 202223 में घटकर 2.8 प्रतिशत रह गई है. साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी गरीबी 10.7 प्रतिशत से घटकर 1.1 प्रतिशत हो गयी है. इसके अलावा भारत में पिछले दसबारह सालों में एक डिजिटल क्रांति हुई है. आज हर हाथ में आपको स्मार्टफोन देखने को मिलेगा, जिसमें सारी सर्विस मिल रही हैं. साल 2014 में देश में 6 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शन थे, जो आज 100 करोड़ तक पहुंच गए हैं.



