BusinessIndiaTrending

भारत का निर्यात जून में 15% बढ़ा, इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रॉनिक्स ने संभाली कमान

नई दिल्ली
 वाणिज्य मंत्रालय की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निर्यात क्षेत्र के लिए जून 2026 का महीना काफी उत्साहजनक रहा है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत के कुल निर्यात में सालाना आधार पर 15.54% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत का निर्यात जून में 15% बढ़ा, इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रॉनिक्स ने संभाली कमान

निर्यात में इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स का दबदबा
रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 में भारत का कुल निर्यात 40,413.69 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 34,978.85 मिलियन डॉलर था। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान इंजीनियरिंग गुड्स और इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का रहा है। इंजीनियरिंग गुड्स का निर्यात 20.74% बढ़कर 11,478.69 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स में 18.93% की तेजी देखी गई।

प्रमुख सेक्टरों का प्रदर्शन
    चावल: 16.48% की वृद्धि के साथ 1,000.33 मिलियन डॉलर।
    मीट, डेयरी और पोल्ट्री: 54.63% की भारी बढ़त।
    लौह अयस्क : 49.97% की वृद्धि।
    रत्न और आभूषण: 34.64% की बढ़त के साथ 2,407.18 मिलियन डॉलर।

हालांकि, चाय , तिलहन और तैयार कपड़ों के निर्यात में 11.25% की गिरावट दर्ज की गई है।

आयात में भी देखी गई बड़ी बढ़त
जून 2026 में भारत का कुल आयात 70,842.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो जून 2025 के 54,076.29 मिलियन डॉलर के मुकाबले 31% अधिक है। आयात में सबसे अधिक वृद्धि कच्चे तेल , दालों और सोने में देखी गई है। दालों के आयात में 192.72% की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

प्रमुख देशों के साथ व्यापारिक संबंध
निर्यात के मामले में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा गंतव्य बना हुआ है, हालांकि वहां के निर्यात में 1.21% की मामूली गिरावट आई है। दूसरी ओर, सिंगापुर को होने वाले निर्यात में 48.91% और चीन को होने वाले निर्यात में 31.49% की भारी वृद्धि हुई है।

आयात के मोर्चे पर, चीन से होने वाला आयात 40.26% बढ़कर 13,342.50 मिलियन डॉलर हो गया है। वहीं, रूस से होने वाले आयात में भी 85.02% की बड़ी बढ़त देखी गई है।

जून 2026 व्यापारिक प्रदर्शन
श्रेणी                                                         जून 2025      जून 2026      प्रतिशत बदलाव
कुल निर्यात 34,978.85     40,413.69     15.54%
इंजीनियरिंग गुड्स                                       9,506.75     11,478.69     20.74%
इलेक्ट्रॉनिक गुड्स                                       4,142.82     4,926.93     18.93%
चावल 858.84     1,000.33     16.48%
ड्रग्स और फार्मा                                           2,621.72     2,808.57     7.13%
कुल आयात                                                54,076.29     70,842.17     31.00%

इन्फोग्राफिक डेटा: टॉप 3 निर्यात देश
देश                       निर्यात मूल्य बढ़ोतरी/गिरावट
यू.एस.ए 8,174.56                                      1.21%
यू.ए.ई 2,707.04                                          3.57%
चीन 1,806.68                                           31.49%

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply