Indore Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को दो ऑप्शन दिए हैं। सोनम पर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश मेघालय सरकार की उस याचिका पर आया है। जिसमें सोनम को जिला कोर्ट द्वारा दी गई जमानत और मेघालय हाईकोर्ट द्वारा उसे बरकरार रखने के फैसले को चुनौती दी गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।



