India

​Influencer Nidhi Tiwari Death Case: 16 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी क्वीन निधि तिवारी का आखिरी वॉट्सएप स्टेटस वायरल, सोनू की तलाश में पुलिस

Influencer Nidhi Tiwari Death Case बनारस की 16 लाख से ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी क्वीन निधि तिवारी की खुदकुशी इस समय सोशल मीडिया में चर्चा में है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आत्महत्या कर ली है। इन सभी के बीच एक नया और बेहद भावुक मोड़ सामने आया है।घर में फांसी लगाने से पहले निधि का लिखा एक वॉट्सएप स्टेटस अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा था कि इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया। इस पोस्ट से उनकी मानसिक कशमकश साफ झलक रही है। 

​Influencer Nidhi Tiwari Death Case: 16 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी क्वीन निधि तिवारी का आखिरी वॉट्सएप स्टेटस वायरल, सोनू की तलाश में पुलिस

सोनू के बाद अधूरी थी निधि 

आपको बता दें मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ में रहने वाली निधि ने शनिवार 26 सितंबर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि निधि की मौत से पहले उसकी जिंदगी में सोनू सिंह नाम के युवक की एंट्री हुई थी। अब पुलिस की जांच का केंद्र यही सोनू है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद से सोनू का मोबाइल बंद आ रहा है। वह तभी से गायब बताया है। 

15 साल पहले पिता हो गए थे अलग 

मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में फांसी लगाकर जान देने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निधि तिवारी मूलरूप से बनारस की रहने वाली थी। वह सिंगरौली में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। उसके पिता 15 साल से परिवार से अलग रहते हैं। फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर लाखों फॉलाअर्स वाली निधि का परिवार बहुत पहले सिंगरौली में रहने चला गया था।

निधि तिवारी फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर रील पोस्‍ट करती थी। उसके डांस वाले रील लोग खासा पसंद करते थे। इंस्‍टाग्राम और फेसबुक पर उसके करीब 16 लाख फॉलोअर्स थे। बताया जा रहा है कि गत शनिवार रात वह पंजाब निवासी सोनू सिंह से फोन पर बात कर रही थी। सोनू एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस हुई। नाराज होकर निधि ने अपनी जान दे दी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply