CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

‘विटामिन-डी बताकर लगाए जाते थे इंजेक्शन, घंटों रहती थी मैं बेहोश’… ससुराल वालों पर बहू ने लगाया प्रताड़ना का आरोप..

‘विटामिन-डी बताकर लगाए जाते थे इंजेक्शन, घंटों रहती थी मैं बेहोश’… ससुराल वालों पर बहू ने लगाया प्रताड़ना का आरोप..

प्रयागराज : प्रयागराज में एक विवाहिता ने अपने पति, डॉक्टर ननद और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित किया, धोखे से तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करवाए और जान से मारने की कोशिश की।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 5 दिसंबर 2023 को आदित्य प्रताप से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, डॉक्टर ननद और ससुर रमनजीत ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने पति पर कई महिलाओं से संबंध होने का भी आरोप लगाया है।

विवाहिता का आरोप है कि सितंबर 2025 में ननद नीट-पीजी परीक्षा के बाद कानपुर स्थित घर में रहने लगी। इसके बाद जब सास-ससुर फतेहपुर स्थित अपने पैतृक घर चले जाते थे, तब पति उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। आरोप है कि पति उसे बांध देता था और डॉक्टर ननद उसे इंजेक्शन लगाती थी।

महिला का कहना है कि इंजेक्शन को विटामिन-डी का इंजेक्शन बताया जाता था, लेकिन उसे लगाने के बाद वह कई घंटों तक बेहोश हो जाती थी। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर उसे धमकी देते थे कि यह स्लो पॉइजन है और धीरे-धीरे उसकी जान ले ली जाएगी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर ने उसे झांसे में लेकर कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद 24 मई को उसे मायके प्रयागराज छोड़ दिया गया, जहां से वह अब तक रह रही है।

मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर पति, डॉक्टर ननद और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply