International Trip in Low Budget: विदेश जाने का सपना तो हर कोई देखता है. लेकिन कई बार बजट कम होने की वजह से ये सपना पूरा नहीं हो पाता है. हालांकि, कम बजट के लिए बैंकॉक काफी पॉपुलर हो रहा है. यहां जाने की टिकट, रहना और खाना भारतीय टूरिस्ट के लिए बजट फ्रेंडली है. ऐसे में ज्यादातर भारतीय बैंकॉक की ट्रिप कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बैंकॉक ही नहीं. बल्कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां आप कम बजट यानी 30 हजार रुपये में घूम सकते हैं.

इन देशों की खास बात यह है कि यहां का खाना, होटल, ट्रांसपोर्ट और घूमनेफिरने का खर्च काफी किफायती है. साथ ही भारत से इन जगहों के लिए सस्ती फ्लाइट्स भी मिल जाती हैं, जिससे पूरा ट्रिप बजट में तैयार हो जाता है. अगर आप भी भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स से हटकर कुछ नया एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो ये देश आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कम बजट वाले वो 5 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन.
नेपाल की ट्रिप करें प्लान
सबसे पहले बात कर लेते हैं नेपाल की, जो भारत का पड़ोसी देश है और बेहद खूबसूरत है. इस वक्त तो कई लोग नेपाल की खूबसूरती देखने के लिए वहां जा रहे हैं. सबसे खास बात ये कि यहां जाने के लिए आपको वीजा की भी जरूरत नहीं है. भारत से आप बस, ट्रेन या सस्ती फ्लाइट लेकर नेपाल पहुंच सकते हैं. यहां आपको 500 रुपसे से 1500 रुपये में अच्छे होटल मिल जाते हैं. यहां आएं तो काठमांडु, पोखरा जैसी जगहों को एक्सप्लोर करें. प्रति व्यक्ति घूमने के लिए 20 से 30 हजार रुपये का बजट काफी है.
View this post on Instagram
भूटान की भी कर आएं सैर
इस लिस्ट में भूटान का नाम भी शामिल है. भूटान भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां की एंट्री भी भारतीयों के लिए काफी आसान है. आप यहां बस और फ्लाइट की मदद से जा सकते हैं. घूमने की जगह की बात करें तो, टाइगर नेस्ट मठ , राजधानी थिम्पू , और पुनाखा जोंग जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां खाने और रहना का खर्च भी काफी कम है. ऐसे में आप अकेले 30 हजार रुपये में आराम से भूटान घूम सकते हैं.
श्रीलंका भी लिस्ट में शामिल
अगर आप कम बजट में श्रीलंका जाने का प्लान बना रहे हैं तो ऑफ सीजन में जाएं. इस वक्त फ्लाइट काफी सस्ती मिल जाती है, जिससे आपका आने जाने का खर्च काफी कम हो जाता है. भारतीय और श्रीलंका की कैरंसी में ज्यादा अंतर भी नहीं है. ऐसे में आप आराम से कम पैसों में खाना, रहना और लोकल सवारी से घूम सकते हैं. यानी 30 हजार रुपये आपके अकेले घूमने के लिए काफी हैं.
View this post on Instagram
थाईलैंड का बढ़ रहा क्रेज
थाईलैंड तो इस वक्त भारतीय टूरिस्ट की ट्रैवल लिस्ट में सबसे ऊपर है. यहां का कल्चर, नाइट लाइफ और माहौल इतना क्रेजी है कि एक बार जाना तो बनता है. हालांकि, 30 हजार में तो थाईलैंड नहीं घूम सकते हैं. लेकिन अगर ऑफ सीजन या फिर काफी समय पहले से फ्लाइट बुक करते हैं तो आने जाने का खर्च कम हो सकता है. वहीं, खाने के लिए स्ट्रीट फूड और हॉस्टल जैसी जगहों को बुक करें तो भी आपकी ट्रिप सस्ते में हो जाएगी और 30 हजार में आप 2 से 3 दिन की ट्रिप कर सकते हैं.
वियतनाम भी है बजट फ्रेंडली
वियतनाम भी एक बजट फ्रेंडली देश है. यहां खाने और ट्रैवल का खर्च काफी कम है. ऐसे में अगर आप अकेले जा रहे हैं तो 30 हजार रुपये में यहां काफी कुछ घूम सकते हैं. घूमने के लिए Hanoi Ho Chi Minh City बेस्ट है. हालांकि, जाने से पहले फ्लाइट पहले से ही बुक कर लें. ताकि ट्रिप बजट में हो सकें.
︎ online travel magazine 


