IndiaUttar Pradesh

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर कसा शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है. दुबई में बैठे हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड बताए जा रहे शारिक साठा के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है. संभल में ये हिंसा 24 नवंबर 2024 को हुई थी. एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक, शारिक साठा को न्यायालय की ओर से धारा 8283 की कार्रवाई के तहत भगोड़ा घोषित किया जा चुका है.

साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है. पुलिस ने शारिक साठा से जुड़ा पूरा डोजियर तैयार कर सीबीआई को सौंपा था. यूपी पुलिस ने सीबीआई के जरिए इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की मांग की थी. सीबीआई और इंटरपोल के बीच कम्युनिकेशन के बाद अब नोटिस जारी हो गया है.

फर्जी पासपोर्ट के जरिए गया विदेश

पुलिस के मुताबिक, शारिक साठा पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश गया और फिलहाल दुबई में रह रहा है. पुलिस उसकी गतिविधियों और उससे जुड़े लोगों पर लगातार नजर रख रही है. अब पुलिस की कोशिश है कि वो जिस भी देश में मौजूद हो, वहां से उसे गिरफ्तार कर भारत प्रत्यर्पित कराया जाए.

एसपी के मुताबिक, 24 नवंबर की हिंसा से पहले भी शारिक साठा के खिलाफ करीब 55 से 60 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि भारत लाए जाने के बाद उसके खिलाफ सभी मामलों में कानून के मुताबिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. ये सभी जानकारी फोन पर एसपी कृष्ण विश्नोई ने की तरफ से दी गई है.

रिपोर्टदानिश

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply