TrendingUttar Pradesh

IOB Security Guard Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती, 14 सितंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में केवल एक्ससर्विसमैन और एक्सअग्निवीर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का आर्मी, नेवी या एयरफोर्स से संबंधित होना जरूरी है।

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पात्रता के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।

एक्ससर्विसमैन के लिए आयु में छूट

एक्ससर्विसमैन उम्मीदवारों को 26 वर्ष की निर्धारित अधिकतम आयु के अलावा सैन्य सेवा की अवधि और उसके ऊपर 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। हालांकि, इस छूट के बाद उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एक्सअग्निवीर के लिए नियम

एक्सअग्निवीर उम्मीदवारों को भी 21 वर्ष से अधिक की सेवा अवधि और उसके ऊपर 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है।

10वीं पास होना जरूरी, ग्रेजुएट नहीं होना चाहिए

उम्मीदवार का 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। वहीं, अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष परीक्षा पास नहीं की होनी चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार को तमिल भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना अनिवार्य है।

14 सितंबर तक भर सकते हैं फॉर्म

IOB Security Guard Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट 29 सितंबर 2026 तक निकाला जा सकेगा।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन के लिए IBPS के संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया:

  1. संबंधित ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं।
  2. “ for New Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  5. निर्धारित स्थान पर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. फॉर्म को सबमिट करें।
  7. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन पूरी तरह निशुल्क

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी पात्र अभ्यर्थी बिना फीस दिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट करें महत्वपूर्ण तारीखें
विवरणतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख14 सितंबर 2026
आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट29 सितंबर 2026 तक
आयु की गणना1 अगस्त 2026

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply