CricketIndiaTrending

IPL 2026: RCB, SRH, GT की दावेदारी मजबूत, MI-LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर, 8 टीमों के बीच जंग; ये है पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 के 54 मुकाबले हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस अब और रोमांचक हो चुकी है। अब आधिकारिक तौर पर हो गई हैं। यानी जंग अब आठ टीमों के बीच है। मगर इन आठ में से भी चार टीमें ही अंतिम राउंड में जगह बना पाएंगी। आरसीबी की टीम मुंबई को हराकर अंकतालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है।

IPL 2026: RCB, SRH, GT की दावेदारी मजबूत, MI-LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर, 8 टीमों के बीच जंग; ये है पूरा समीकरण
IPL 2026: RCB, SRH, GT की दावेदारी मजबूत, MI-LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर, 8 टीमों के बीच जंग; ये है पूरा समीकरण

खास बात यह है कि आरसीबी टॉप पर है लेकिन पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के भी आरसीबी के समान अंक हैं और समान मैच बाकी हैं। ऐसे में खेल सिर्फ नेट रनरेट का ही है। आरसीबी का नेट रनरेट टॉप 3 टीमों में सबसे अच्छा है।

अगर पिछले सीजन की रनर अप पंजाब किंग्स की बात करें तो लगातार तीन मैच हारने के बाद अब पंजाब की उम्मीदों को बड़ा झटका लग रहा है। क्योंकि और केकेआर भी इस रेस में जांबाजी से आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स रेस में बनी जरूर है लेकिन उसका प्लेऑफ में पहुंचना ना के बराबर लग रहा है। अगर दिल्ली बचे हुए अपने तीनों मैच जीतती भी है तो भी सिर्फ 14 अंक तक पहुंचेगी।

टॉप 3 में से किसी एक टीम का बिगड़ेगा खेल

चेन्नई सुपर किंग्स के पास अभी पूरी तरह से प्लेऑफ में जाने का मौका है। चेन्नई के तीन मुकाबले बाकी हैं और 18 अंक के लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे। केकेआर भी अगर बचे हुए तीनों मैच जीतती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे। जबकि पंजाब के लिए फायदे की बात यह है कि उसके अभी चार मैच बाकी हैं और उसके पास बारिश से रद्द हुए मैच के कारण एक अतिरिक्त अंक भी है।

पंजाब अगर चार में से तीन मैच भी जीतती है तो 19 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसे में टॉप तीन टीमों में से किसी एक टीम का खेल कम से कम बिगड़ सकता है। यह इसलिए भी है क्योंकि गुजरात टाइटंस, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के आपस में भी मैच होने हैं। ऐसे में तीनों टीमें टॉप पर रहेंगी यह मुमकिन नहीं है। कुल मिलाकर आने वाले हफ्तों में का रोमांच चरम पर होगा।

IPL 2026 के 54 मैचों के बाद अंकतालिका

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी 11 7 4 14 1.103
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 14 0.737
गुजरात टाइटंस 11 7 4 14 0.228
पंजाब किंग्स 10 6 3 13 0.571
सीएसके 11 6 5 12 0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 12 0.082
केकेआर 10 4 5 9 0.169
दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 8 1.154
मुंबई इंडियंस 11 3 8 6 0.585
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 6 0.907

IPL की 2008 में कैसे हुई थी शुरुआत? BCCI ने पहले किया नजरअंदाज, फिर एक घटना से बदल गया टी20 क्रिकेट का भविष्य

आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी लेकिन इस लीग की शुरुआत कैसे हुई थी, बीसीसीआई के अंदर कैसा डर पैदा हुआ कि अचानक यह योजना बनानी पड़ी और आईपीएल शुरू हो गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply