Cricket

IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स में आ गई है दरार? हार्दिक के साथ अनबन की खबरों पर क्रुणाल ने तोड़ी चुप्पी

Satya Report:

आईपीएल 2026 के बीच हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज हो गईं। अब छोटे भाई हार्दिक संग अनबन की खबरों पर क्रुणाल पांड्या ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स में आ गई है दरार? हार्दिक के साथ अनबन की खबरों पर क्रुणाल ने तोड़ी चुप्पी
IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स में आ गई है दरार? हार्दिक के साथ अनबन की खबरों पर क्रुणाल ने तोड़ी चुप्पी

IPL 2026, Krunal Pandya on rift with Hardik: आईपीएल 2026 के बीच पांड्या ब्रदर्स एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। जहां हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन संघर्ष करती नजर आ रही है, वहीं बड़े भाई क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में दोनों भाइयों को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई।

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान जब क्रुणाल गेंदबाजी कर रहे थे और सामने हार्दिक बल्लेबाजी के लिए आए, तो इस पल का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों भाइयों के रिश्तों में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। अब इन अफवाहों पर खुद क्रुणाल पांड्या ने जवाब दिया है।

IPL 2026: हार्दिक से रिश्ते पर क्रुणाल ने क्या कहा?

आरसीबी कैंप में शामिल मशहूर एंटरटेनर दानिश सैत उर्फ मिस्टर नैग्स ने मजाकिया अंदाज में क्रुणाल पांड्या से बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने पूछा कि आपके और मुंबई इंडियंस के कप्तान के बीच सब ठीक है या नहीं? उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि क्या आप दोनों के बीच केन-अंडरटेकर जैसी दुश्मनी चल रही है? इस सवाल पर क्रुणाल पहले हंसते नजर आए और फिर मुस्कुराते हुए बोले, “हां, सब ठीक है।”

IPL 2026: वायरल VIDEO से क्यों उठे सवाल? .

IPL 2026 में आरसीबी बनाम मुंबई मुकाबले में जब क्रुणाल गेंदबाजी कर रहे थे और हार्दिक स्ट्राइक पर थे, तब दोनों के चेहरे के भाव और मैदान पर तनावपूर्ण माहौल को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं।कई यूजर्स ने दावा किया कि दोनों भाइयों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। हालांकि इस तरह की किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे फिलहाल सिर्फ अफवाह माना जा रहा है।

IPL 2026: साथ खेल चुके हैं छह सीजन

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक साथ खेला है। दोनों भाइयों ने 2016 से 2021 तक कुल छह सीजन एक ही टीम के लिए आईपीएल खेला और टीम की कई जीतों में अहम भूमिका निभाई। बाद में हार्दिक गुजरात टाइटंस के कप्तान बने और फिर मुंबई इंडियंस में लौट आए। अब दोनों अलग-अलग टीमों में खेल रहे हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें साथ देखने का इंतजार करते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply