CricketIndia

IPL 2026: वैपिंग कांड में बुरे फंसे रेयान पराग, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मिलेगी सजा?

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने में राजस्थान रॉयल्स की टीम कामयाब रही। इस मैच में रियान पराग की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी। लेकिन जहां इस मैच को जीतने के बाद रियान पराग की तारीफ होने चाहिए थी उस मैच के लिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है। साथ ही उन्हें सजा होने की आशंका भी है। 
दरअसल, मामला कुछ यूं है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 के मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ईसिगरेट के कश लगाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इस पर अब बवाल मच गया है। 
रियान पराग की वैपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन बीसीसीआई किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले मैच के फुटेज की प्रामाणिकता जांचेगी और फिर रियान परगा के साथसाथ रॉयल्स मैनेजमेंट से भी पूछताछ करेगी। मैच अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा जो खिलाड़ी इस फ्रेम में नजर आ रहे हैं उनसे भी पूछताछ हो सकती है। अगर ये सिद्ध हो जाता है कि रियान पराग वाकई में ईसिगरेट का सेवन ड्रेसिंग रूम में कर रहे थे तो उन्हें कड़ी सजा मिलनी स्वाभाविक है। 
क्या है आईपीएल के नियम और सजा?
आईपीएल मैचों के दौरान ड्रेसिंग रूम में नो स्मोकिंग जोन के अंतर्गत आता है। बीसीसीआई ने तंबाकू से संबंधित सभी उत्पादों को प्रतिबंधित किया हुआ है। ऐसे में ई सिगरेट यानी वैपिंग करना भी ड्रेसिंग रूप में बैन है। ऐसा करने पर बीसीसीआई खिलाड़ी या अन्य सपोर्ट स्टाफ को फटकार लगा सकती है। मैच फीस का फाइन ठोक सकती है या फिर खिलाड़ी को बैन भी कर सकती है। ये अपराध तय होने के बाद की बात है। अभी तक कोई आधिकारिक फैसला आईपीएल की ओर से नहीं आया है।    

Satya Report: What’s happening in the ipl ?#PBKS#RR@IPL @BCCI
Riyan parag is using vape 😱😱😱😓 pic.twitter.com/xVXhb0LKZW

IPL 2026: वैपिंग कांड में बुरे फंसे रेयान पराग, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मिलेगी सजा?
IPL 2026: वैपिंग कांड में बुरे फंसे रेयान पराग, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मिलेगी सजा?

— Vansh Goyal April 28, 2026

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply