इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के 13 लीग मैच बाकी हैं। अब प्लेऑफ की तस्वीर दो टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के लिए काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। है और गुजरात के भी उसके बराबर अंक हैं। दोनों टीमों के 22 मैच बाकी हैं और 1616 अंक दोनों के पास हैं। वहीं मुंबई, लखनऊ आधिकारिक तौर पर बाहर हैं। दिल्ली और केकेआर की उम्मीदें ना के बराबर हैं। यानी मुख्य जंग प्लेऑफ के लिए सिर्फ 6 टीमों के बीच है।

यह है प्लेऑफ का पूरा समीकरण
आरसीबी को अभी बचे हुए दो मैचों में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है। अगर टीम ने दोनों मैच जीते तो टॉप 2 में रहना तय है। अगर एक मैच जीती और एक हारी फिर भी प्लेऑफ में आरसीबी जगह बना लेगी।
की बात करें तो उसका भी समीकरण कुछ ऐसा ही है। गुजरात को केकेआर और चेन्नई के साथ अंतिम दो मैच खेलने हैं। अगर गुजरात ने दोनों मैच जीते तो टॉप 2 में रहना तय है। वरना एक भी जीत 18 अंक के साथ उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है।
चार टीमों के बीच दो पोजिशन की लड़ाई
अब बात आती सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की। मुख्य तौर पर इन चारों के बीच ही बचे हुए दो प्लेऑफ के स्थानों के लिए जंग होती दिखाई दे रही है। हैदराबाद को सीएसके और आरसीबी से, पंजाब को आरसीबी और लखनऊ से, सीएसके को लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात से, राजस्थान को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ से भिड़ना है।
ऐसे में कई मुकाबले आपस की भिड़ंत के हैं और कई टॉप 2 में मौजूद आरसीबी और गुजरात के भी हैं। ऐसे में यह चारों टीमों आरसीबी और गुजरात को बाहर भले ना कर पाएं लेकिन टॉप 2 में रहने की उम्मीदों को झटका दे सकती हैं।
हैदराबाद के 14 अंक हैं और बचे हुए दोनों मैच जीतने पर ही वह 18 तक जाएगी। वरना एक जीत के बाद उसे नेट रनरेट और बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सीएसके और राजस्थान के 33 मैच बाकी हैं औ उन्हें 18 अंकों के लिए बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे। एक भी हार दोनों को टॉप 2 की रेस से बाहर कर सकती है। अगर 16 अंकों तरह कोई रहा तो वही नेट रनरेट और अन्य टीमों पर निर्भरता होगी।
का मामला थोड़ा सा अलग है। पंजाब के पास बारिश से प्रभावित एक लीग मैच के कारण एक अंक अतिरिक्त है। उसके 3 मैच बाकी हैं और अगर सभी मैच टीम जीती तो 19 अंक के साथ टॉप 2 की दावेदार भी बन सकती है। यानी पंजाब के लिए अभी सभी समीकरण हैं लेकिन शर्त बस इतनी है कि उसे सभी मैच जीतने होंगे। तीन मैचों में से एक भी हार उसे नंबर 3, 4 या बाहर भी कर सकती है।
IPL 2026 Points Table: RCB बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप5 बैटरबॉलर; कोहली ने अभिषेक को पछाड़ा
आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया और गुजरात को अंकतालिका में दूसरे नंबर पर धकेल दिया। वहीं केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली अब ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक और केएल राहुल से आगे आ गए। पर्पल कैप 22 विकेट लेने वाले भुवी के नाम ही है।



