CricketIndia

लुंगी एनगिडी की चोट कितनी गंभीर, आईपीएल ने जारी किया अपडेट

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ कैच लेने के प्रयास में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मैदान से एंबुलेस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईपीएल ने लुंगी की चोट पर अपडेट जारी किया है। उसने एक्स पर बताया कि एनगिडी की हालत स्थिर है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

लुंगी एनगिडी की चोट कितनी गंभीर, आईपीएल ने जारी किया अपडेट
लुंगी एनगिडी की चोट कितनी गंभीर, आईपीएल ने जारी किया अपडेट

आईपीएल ने बताया, ‘दिल्ली कैपिटल्स के को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में सिर जमीन पर लग गया। सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। एनगिडी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। विप्रज निगम कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेले।’

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply