India

​IPS Arpit Vijayvargiya Appointed: उत्तर पदेश पुलिस में फेरबदल, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनाती, IPS अर्पित विजयवर्गीय बने DCP ट्रैफिक

: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनाती के तहत 2017 बैच के IPS अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 9 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस नोट के मुताबिक, उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त यानी DCP Traffic के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।

​IPS Arpit Vijayvargiya Appointed: उत्तर पदेश पुलिस में फेरबदल, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनाती, IPS अर्पित विजयवर्गीय बने DCP ट्रैफिक

लखनऊ में यातायात व्यवस्था की संभालेंगे जिम्मेदारी

अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त, यातायात की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वह लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।

राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव, जाम की समस्या और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दे ट्रैफिक पुलिस के लिए अहम रहते हैं। ऐसे में उनकी नई तैनाती को पुलिस कमिश्नरेट में जिम्मेदारी के बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

बाराबंकी में SP के पद पर कर चुके हैं काम

IPS अर्पित विजयवर्गीय इससे पहले बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी तैनात रह चुके हैं । उनके कार्यकाल के दौरान बाराबंकी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों में कार्रवाई की थी। अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में उन्हें यातायात विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

यहां देखें आदेश 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply