IndiaTrending

IRCTC Kashmir Tour Package: कश्मीर की वादियों में बिताएं गर्मी की छुट्टियां, IRCTC ने निकाला सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Kashmir Tour Package: IRCTC समयसमय पर देश के अलगअलग टूरिस्ट प्लेसेस के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है, ताकि यात्रियों को यात्रा, होटल और खाने जैसी सुविधाएं एक ही पैकेज में आसानी से मिल सकें. अब इसी कड़ी में कश्मीर घूमने का सपना देखने वाले लोगों के लिए आईआरसीटीट ने एक धमाकेदार ऑफर निकाला है. जी हां, कम बजट में पूरी ट्रिप प्लानिंग के साथ आपको ये पैकेज मिल रहा है. जिसकी शुरुआत जल्द होने जा रही है. यानी गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कश्मीर एक बेहतरीन जगह हो सकती है.

IRCTC Kashmir Tour Package: कश्मीर की वादियों में बिताएं गर्मी की छुट्टियां, IRCTC ने निकाला सस्ता टूर पैकेज
IRCTC Kashmir Tour Package: कश्मीर की वादियों में बिताएं गर्मी की छुट्टियां, IRCTC ने निकाला सस्ता टूर पैकेज

खास बात यह है कि इसमें यात्रा से लेकर रहने और खाने तक की कई सुविधाएं शामिल है. तो चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं आईआरसीटीसी के इस कश्मीर पैकेज का बजट कितना, इसमें कौनकौन सी सुविधाएं शामिल है.

IRCTC ने निकाला का कश्मीर पैकेज

आईआरसीटीसी ने कश्मीर के लिए मात्र 30 हजार रुपये के बजट में एक कमाल का टूर पैकेज निकाला है. इसकी शुरुआत चंडीगढ़ से होने जा रहा है. 23 मई से पैकेज लाइव कर दिया जाएगा, जिसके बाद हर गुरुवार तो ट्रिप कश्मीर के लिए रवाना होगी. ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है, जिसमें कश्मीर की 4 जगह घूमाई जाएंगी. इसमें शामिल है श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम.

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस पैकेज में आपको कई सारी सुविधाएं दी जा रही हैं. जैसे इंगिडो एयरलाइंस की फ्लाइट टिकट दी जाएगी. कश्मीर घूमने के लिए बस की सुविधा मिल रही है. वहीं श्रीनगर और पहलगाम में होटल में स्टे मिलेगा, जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर भी शामिल है. इसके अलावा हाउस बोट में भी एक रात ठहरने का मौका मिलेगा, लेकिन खाने का पैसा अलग से देना होगा.

पैकेज की कितनी है फीस?

अब बात करें अगर पैकेज के फीस की तो वाकई काफी बजट फ्रेंडली है. अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो आपको 30480 रुपये देने होंगे. लेकिन अगर आप 1 से ज्यादा हैं तो पैसे और भी कम हो जाएंगे. जैसे 2 लोगों के लिए प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 24300 रुपये है. 3 लोग होने पर ये 22590 रुपये हो जाएगी. वहीं बच्चों के लिए आपको सिर्फ 11960 रुपये देने होंगे.

तो फिर देर किस बात की है. अभी जाकर भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आप पैकेज की सारी डिटेल लेकर इसे बुक कर सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply