Trending

लोहा या प्लास्टिक कूलर, किससे आती है ज्यादा ठंडी हवा, कौन सा कूलर कमरे को रखता है ठंडा?

चिलचिलाती गर्मी में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है, तब लोग कूलर खरीदने का प्लान बनाते हैं। कूलर ठंडी हवा देने के साथ साथ कमरे को भी ठंडा रखता है। लेकिन कूलर खरीदते समय लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आता कि ठंडी हवा के लिए प्लास्टिक वाला कूलर खरीदना चाहिए या फिर लोहे वाला कूलर। अगर आप भी इस कंफ्यूजन हैं कि कौन सा कूलर खरीदना चाहिए। तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं लोहा या प्लास्टिक कौन सा कलूर ठंडी हवा देता है। 
 
ठंडी हवा का असली उस्ताद कौन?
हवा की ठंडक इस बात पर निर्भर करती है कि कूलर के अंदर पानी का वाष्पीकरण कितनी प्रभावी ढंग से हो रहा है। लोहे के कूलर का इस्तेमाल पुराने समय से किया जा रहा है। लोहे के कूलरों में आमतौर पर पंखे का साइज बड़ा होता है और इनकी बॉडी चौड़ी होती है। इनमें ‘घास’ का इस्तेमाल होता है। लोहे की बॉडी पानी को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करती है, जिससे निकलने वाली हवा का तापमान प्लास्टिक कूलर के मुकाबले 23 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। जबकि प्लास्टिक कूलरों में अक्सर ‘हनीकॉम्ब पैड्स’ का इस्तेमाल होता है। ये दिखने में आधुनिक होते हैं, लेकिन इनकी हवा लोहे के भारीभरकम कूलर जितनी ‘चील्ड’ नहीं महसूस होती।
 
कमरे को ठंडा रखने की क्षमता
कमरे की ठंडक सिर्फ कूलर पर नहीं, बल्कि हवा के दबाव पर निर्भर करती है। लोहे के कूलर में आमतौर पर भारी ‘एग्जॉस्ट फैन’ लगा होता है। इसका ‘एयर थ्रो’ बहुत शक्तिशाली होता है, जो बड़े से बड़े कमरे के कोनेकोने तक ठंडी हवा पहुंचाने में सक्षम है। अगर आपका कमरा बड़ा है, तो लोहे का कूलर कमरे को ज्यादा तेजी से ठंडा करेगा। प्लास्टिक कूलर का डिजाइन कॉम्पैक्ट होता है और ये ‘ब्लोअर’ या छोटे पंखे पर चलते हैं। ये छोटे कमरों या पर्सनल यूज के लिए तो बेहतरीन हैं, लेकिन बड़े हॉल को ठंडा करने में ये लोहे के कूलर के सामने पिछड़ जाते हैं।
 
क्या है आपके लिए बेहतर?
आपको लोहे का कूलर चुनना चाहिए यदि आपके पास एक बड़ा कमरा या हॉल है। अगर आपको बहुत तेज और ठंडी हवा पसंद है तो लोहे का कूलर ही लगाएं। 

Satya Report:

लोहा या प्लास्टिक कूलर, किससे आती है ज्यादा ठंडी हवा, कौन सा कूलर कमरे को रखता है ठंडा?
लोहा या प्लास्टिक कूलर, किससे आती है ज्यादा ठंडी हवा, कौन सा कूलर कमरे को रखता है ठंडा?

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply