India

क्या किडनी मरीजों के लिए सुरक्षित है चुकंदर? जानें सही जवाब

आजकल किडनी से जुड़ी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसकी प्रमुख वजहों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, कम पानी पीना, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन तथा अस्वस्थ लाइफस्टाइल शामिल हैं. किडनी शरीर से टॉक्सिक तत्व और अधिक पानी बाहर निकालने, इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने और कई जरूरी कार्यों को कंट्रोल करने का काम करती है. इसलिए किडनी को स्वस्थ रखना पूरे शरीर की सेहत के लिए जरूरी माना जाता है.

क्या किडनी मरीजों के लिए सुरक्षित है चुकंदर? जानें सही जवाब

की बीमारी का खतरा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, पारिवारिक इतिहास, बढ़ती उम्र और बारबार किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों में अधिक हो सकता है. ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि कुछ खाने की चीजें किडनी पर अधिक दबाव डाल सकती हैं. वहीं, सही डाइट अपनाने से किडनी की क्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किडनी के मरीजों को रोजमर्रा में खाया जाने वाला चुकंदर खाना चाहिए या नहीं, किन चीजों से परहेज करना चाहिए और डाइट में क्या शामिल करना बेहतर माना जाता है.

किडनी के मरीजों को चुकंदर खाना चाहिए या नहीं?

के अनुसार, जिन लोगों को कैल्शियम ऑक्सालेट किडनी स्टोन बनने की समस्या है, उन्हें ऑक्सालेट से भरपूर खाने की चीजों का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है. चुकंदर भी ऑक्सालेट से भरपूर खाने की चीजों में शामिल है. हालांकि, NIDDK यह नहीं कहता कि हर किडनी मरीज को चुकंदर पूरी तरह छोड़ देना चाहिए.

अगर किसी व्यक्ति को कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन की समस्या नहीं है, तो चुकंदर का सेवन उसकी स्वास्थ्य स्थिति और डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार किया जा सकता है. इसलिए चुकंदर खाना है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि मरीज को किस तरह की किडनी की समस्या है. बिना डॉक्टर की सलाह के अपनी डाइट में बड़े बदलाव करने से बचना चाहिए.

चुकंदर के अलावा और क्या चीजें नहीं खानी चाहिए?

NIDDK के मुताबिक, अगर आपको कैल्शियम ऑक्सालेट किडनी स्टोन बनने की समस्या है, तो चुकंदर के अलावा पालक, बादाम, मूंगफली, चॉकलेट और गेहूं के चोकर यानी गेहूं के दाने की बाहरी परत जैसी ऑक्सालेट से भरपूर चीजों का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और जरूरत से ज्यादा चीनी वाले पेय भी किडनी की सेहत के लिए ठीक नहीं माने जाते.

हालांकि, कौनसी चीजें सीमित करनी हैं, यह मरीज की बीमारी और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है.

किडनी के मरीजों को क्या खाना चाहिए?

किडनी के मरीजों को डॉक्टर या डाइटिशियन द्वारा सुझाई गई डाइट का पालन करना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, अगर डॉक्टर ने मना न किया हो. साथ ही, ताजे फल और कम ऑक्सालेट वाली सब्जियां, साबुत अनाज तथा संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेना फायदेमंद हो सकता है.

नमक का सेवन सीमित रखें और पैकेज्ड व प्रोसेस्ड खाने की चीजों से बचें. अगर किडनी स्टोन या क्रॉनिक किडनी डिजीज जैसी समस्या है, तो अपनी स्थिति के अनुसार डाइट तय करने के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply