BollywoodIndia

Isha Malviya की फोटो ने मचाया तहलका, किस Mystery Man पर आया एक्ट्रेस का दिल?

टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अपने काम से कहीं ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पहले अभिषेक कुमार और फिर समर्थ जुरेल के साथ उनके रिश्तों ने बिग बॉस के घर में काफी हंगामा मचाया था। अब ऐसा लग रहा है कि ईशा की जिंदगी में किसी नए इंसान की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस ने एक मिस्ट्री मैन के साथ सोशल मीडिया पर एक बहुत ही रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

फोटो देखकर कन्फ्यूज हुए फैंस

Isha Malviya की फोटो ने मचाया तहलका, किस Mystery Man पर आया एक्ट्रेस का दिल?
ईशा मालवीय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर जो तस्वीर लगाई है, उसमें वह और वह अनजान शख्स हाथों से दिल का शेप बनाते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों का चेहरा साफसाफ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन दोनों का अंदाज काफी रोमांटिक लग रहा है। इस फोटो के साथ ईशा ने 1 जुलाई 2026 की तारीख भी लिखी है। इस तारीख को देखकर फैंस उलझन में पड़ गए हैं कि यह उनके किसी नए रिश्ते की शुरुआत है या फिर किसी आने वाले नए प्रोजेक्ट का ऐलान। कई लोगों का यह भी मानना है कि यह सिर्फ उनके नए काम के प्रचार का एक तरीका हो सकता है।

विवादों से भरा रहा है पुराना रिश्ता

आपको बता दें कि ईशा मालवीय की लव लाइफ हमेशा विवादों में रही है। सीरियल उडारियां के दौरान उनकी और अभिषेक कुमार की नजदीकियां बढ़ी थीं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ईशा की जिंदगी में समर्थ जुरेल आए। जब ईशा ने बिग बॉस में हिस्सा लिया, तो वहां अभिषेक भी मौजूद थे और शो के बीच में समर्थ ने भी वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इसके बाद टीवी पर तीनों के बीच काफी हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply