Trending

Natural ब्रांड जैसा आएगा स्वाद…घर पर ही ऐसे बनाएं फ्रेश फ्रूट की आइसक्रीम

Satya Report: गर्मियों का मौसम आते ही ठंडीठंडी आइसक्रीम खाने का मन हर किसी का करता है. खासकर जब तेज धूप और गर्म हवाएं शरीर को थका देती हैं, तब एक बाउल फ्रेश और क्रीमी आइसक्रीम तुरंत राहत देने का काम करती है. लेकिन बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और ज्यादा शुगर होती है, जो स्वाद तो बढ़ा देती है लेकिन सेहत के लिहाज से उतनी फायदेमंद नहीं होती. ऐसे में अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए घर पर ही फ्रेश फ्रूट की आइसक्रीम बनाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ताजे फलों से बनी आइसक्रीम में आपको असली फ्लेवर, पोषण और फ्रेशनेस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है. इसमें आप अपनी पसंद के फल चुन सकते हैं और बिना किसी केमिकल या आर्टिफिशियल रंग के एकदम शुद्ध स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

Natural ब्रांड जैसा आएगा स्वाद…घर पर ही ऐसे बनाएं फ्रेश फ्रूट की आइसक्रीम
Natural ब्रांड जैसा आएगा स्वाद…घर पर ही ऐसे बनाएं फ्रेश फ्रूट की आइसक्रीम

घर पर फ्रूट आइसक्रीम बनाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप अपनी जरूरत और स्वाद के अनुसार मिठास और सामग्री को कंट्रोल कर सकते हैं. चाहे बच्चों के लिए हेल्दी ट्रीट बनानी हो या मेहमानों को कुछ खास और अलग सर्व करना हो, फ्रेश फ्रूट आइसक्रीम एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. चलिए आपको भी बताते हैं घर पर ही मार्केट जैसी आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी.

आम की फ्रेश आइसक्रीम

पके हुए आम का गूदा निकालकर उसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. इसमें ताजी क्रीम, थोड़ा सा दूध और स्वादानुसार शहद या चीनी मिलाएं. अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर 6 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. बीचबीच में 1 से 2 बार निकालकर फेंट लें, इससे आइसक्रीम ज्यादा क्रीमी बनेगी. तैयार आम की आइसक्रीम में बिल्कुल नेचुरल ब्रांड जैसा रिच और फ्रूटी स्वाद मिलेगा.

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम कैसे बनाएं

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाना भी काफी आसान है. इसके लिए आप फ्रेश स्ट्रॉबेरी को धोकर काट लें और हल्की चीनी के साथ ब्लेंड कर लें. अब इसमें फ्रेश क्रीम और थोड़ा सा दही मिलाएं, जिससे हल्की खट्टास और क्रीमी टेक्सचर आएगा. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करके कंटेनर में डालें और फ्रीज करें. कुछ घंटों बाद निकालकर एक बार फिर फेंटें और दोबारा सेट होने दें. यह आइसक्रीम बेहद फ्रेश, हल्की और नेचुरल फ्लेवर से भरपूर होती है.

केला चॉकलेट आइसक्रीम

पके हुए केले को काटकर 2 से 3 घंटे के लिए फ्रीज कर लें, फिर उन्हें ब्लेंड करें. इसमें थोड़ा कोको पाउडर, शहद और थोड़ा दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. इस मिश्रण को कंटेनर में डालकर 4 से 5 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें. यह आइसक्रीम बिना किसी आर्टिफिशियल फ्लेवर के बनती है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply