CrimeIndia

Jaipur Murder Case: मां का मर्डर, प्रॉपर्टी और अब लिव-इन कनेक्शन… आयुषी और उसके क्राइम पार्टनर बलराम के बीच क्या था रिश्ता?

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रताप नगर में चर्चित नीरज शर्मा हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब इस मामले में मृतका की बेटी आयुषी शर्मा और उसके क्राइम पार्टनर रवि उर्फ बलराम को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. परिजनों का दावा है कि आयुषी ने अपने चचेरे भाई बलराम और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या की साजिश रची. वहीं परिवादी पक्ष के वकील ने आरोप लगाया कि आयुषी और बलराम पिछले एक साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे और बलराम के कहने पर ही पूरी साजिश को अंजाम दिया गया.

Jaipur Murder Case: मां का मर्डर, प्रॉपर्टी और अब लिव-इन कनेक्शन… आयुषी और उसके क्राइम पार्टनर बलराम के बीच क्या था रिश्ता?

आयुषी और बलराम पर साजिश रचने का आरोप

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया था कि सरकारी नौकरी और करीब 14 करोड़ की संपत्ति हासिल करने के लालच में नीरज शर्मा की हत्या की साजिश रची गई. इस मामले में मुख्य आरोपी आयुषी शर्मा सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मास्टरमाइंड रवि उर्फ बलराम अभी भी फरार है. उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

ये भी पढे़ं

परिजनों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

मृतका नीरज शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उनकी बहन नीरज शर्मा ने 1 मार्च 2026 को सांगानेर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके घर का ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की गई और सोनेचांदी के आभूषण, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया.

राकेश शर्मा का आरोप है कि इस शिकायत पर पुलिस ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की. उनका दावा है कि चोरी किए गए पैसों और सामान का इस्तेमाल बाद में हत्या की साजिश को अंजाम देने में किया गया. उनका कहना है कि यदि पुलिस उस समय कार्रवाई करती तो शायद यह वारदात रोकी जा सकती थी.

पति की मौत पर भी उठाए सवाल

राकेश शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि नीरज शर्मा के पति विजय शर्मा की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. उन्होंने आशंका जताई कि उस मामले की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. परिवार की मांग है कि दोनों मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके.

ये भी पढे़ं

लिवइन रिलेशनशिप में थे आयुषी और बलराम!

परिवादी पक्ष के अधिवक्ता चंद्रप्रकाश ने भी कई गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि मुख्य आरोपी आयुषी शर्मा और फरार आरोपी रवि उर्फ बलराम के बीच अवैध संबंध थे. दोनों पिछले करीब एक वर्ष से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे. वकील का यह भी आरोप है कि बलराम के कहने पर ही आयुषी ने तंत्रमंत्र का सहारा लिया. बाद में हत्या की साजिश को अंजाम दिया. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उच्चस्तरीय जांच और न्याय की मांग

परिजनों का कहना है कि इस पूरे मामले में अभी कई ऐसे पहलू हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होना बाकी है. परिवार ने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि फरार आरोपी बलराम की जल्द गिरफ्तारी हो और मामले के सभी तथ्यों को सामने लाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

फिलहाल, इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस की जांच जारी है और फरार आरोपी रवि उर्फ बलराम की तलाश तेज कर दी गई है. मामले से जुड़े नए दावों और आरोपों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply