उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुंडा विधानसभा सीट से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, प्रतापगढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. इसमें कुंडा से राजा भैया, बाबागंज से मौजूदा विधायक विनोद सरोज और विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है.




