Satya Report: झांसी जिले के रक्सा थानाक्षेत्र के ढिमररपुरा गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ग्रामीण ने कथित तौर पर अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे की नृशंस हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह इस दोहरी मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?
झांसी सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार सुबह पुलिस को ढिमररपुरा गांव में एक अप्रिय घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची, तो दृश्य बेहद विचलित करने वाला था।
घटनास्थल का विवरण: घर के अंदर 40 वर्षीय प्रेम सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं पास ही उनके तीन वर्षीय पुत्र भरत का लहूलुहान शव पड़ा था।
हत्या का तरीका: प्रारंभिक जांच के अनुसार, मासूम भरत की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।
सीओ ने कहा कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच शुरू की तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रेम सिंह की पत्नी आशा ने बताया कि शुक्रवार रात उनके पति के एक समारोह से वापस आने के बाद नशे में होने के कारण उनसे उसकी कहासुनीहुई थी, परंतु देर रात वह अपने पुत्र को सोते समय कब उठाकर ले गए, यह उसे पता ही नहीं चला।
लिस के अनुसार खेतीबाड़ी कर अपना परिवार पालने वाले प्रेम सिंह द्वारा कथित तौर पर धारदार हथियार से पुत्र की हत्या और उसके बाद आत्महत्या किए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस का कहना है कि विस्तृत पूछताछ एवं पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।



