BusinessIndia

​JM Financial Buy Rating: टाटा स्टील समेत इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज मेहरबान, 47% तक कमाई का मौका!

JM Financial Buy Rating: शेयर बाजार में अच्छे रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने तीन मजबूत शेयर चुने हैं. ब्रोकरेज ने पावर, स्टील और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की तीन बड़ी कंपनियों पर दांव लगाने की सलाह दी है. इस लिस्ट में सरकारी कंपनी BHEL, टाटा ग्रुप की Tata Steel और होटल सेक्टर की Chalet Hotels का नाम शामिल है. JM फाइनेंशियल का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में ये तीनों शेयर मौजूदा स्तर से 23% से लेकर 47% तक की तेजी दिखा सकते हैं.

​JM Financial Buy Rating: टाटा स्टील समेत इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज मेहरबान, 47% तक कमाई का मौका!

BHEL को थर्मल पावर की मांग से मिलेगा सहारा

JM फाइनेंशियल ने सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए ₹535 का टारगेट प्राइस तय किया है. मौजूदा स्तर से देखें तो इस शेयर में करीब 23.3% तक की तेजी की गुंजाइश है.

ब्रोकरेज का भरोसा देश में थर्मल पावर की बढ़ती मांग पर टिका है. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 20 GW से ज्यादा के थर्मल पावर प्रोजेक्ट DBFOO मॉडल के तहत प्रस्तावित हैं. इसके अलावा 8 GW के प्रोजेक्ट EPC रूट पर हैं. वहीं, करीब 10 GW क्षमता के प्रोजेक्ट कोल आवंटन से जुड़े हुए हैं. खास बात ये है कि BHEL के पास पहले से ही करीब 35 GW का मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद है, जो कंपनी के भविष्य के कामकाज को सहारा देता है.

Tata Steel में सबसे ज्यादा 47% तेजी की उम्मीद

ब्रोकरेज ने टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Steel को भी खरीदने की सलाह दी है. तीनों शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी की उम्मीद इसी स्टॉक से है. JM फाइनेंशियल के मुताबिक, ये शेयर अपने मौजूदा भाव से करीब 47.2% तक चढ़ सकता है.

इस निवेश रणनीति के पीछे कंपनी का APL Apollo Tubes के साथ हुआ समझौता एक अहम वजह है. इस करार के तहत Tata Steel का ट्यूब और कलरकोटेड कारोबार APL Apollo के मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क से जुड़ेगा. हालांकि, निवेशकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस सौदे का फायदा कंपनी की कमाई में तुरंत नहीं दिखेगा. मैनेजमेंट के मुताबिक, प्रति शेयर कमाई यानी EPS में बढ़ोतरी का असर दिखने में करीब 3 से 3.5 साल का वक्त लग सकता है. इसके साथ ही कंपनी के कर्ज और यूरोप के कारोबार पर भी लगातार नजर रखनी होगी.

Chalet Hotels के विस्तार प्लान पर ब्रोकरेज का भरोसा

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से JM फाइनेंशियल ने Chalet Hotels को चुना है. ब्रोकरेज ने इस शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,120 का टारगेट दिया है. मौजूदा स्तर से इस स्टॉक में करीब 35.9% तक की तेजी की संभावना जताई गई है.

कंपनी अपने कारोबार को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी में है. Chalet Hotels अगले पांच साल में अपने होटल कमरों की संख्या को 3,389 से बढ़ाकर 5,425 करना चाहती है. इस विस्तार के लिए कंपनी FY27 से FY29 के बीच करीब ₹3,500 करोड़ खर्च करने की योजना बना रही है. ब्रोकरेज का मानना है कि कॉरपोरेट ट्रैवल, शादियों के सीजन और बिजनेस इवेंट्स की वजह से होटल कारोबार में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply