Trending

Juhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें

Fitness In Your 60’s: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जूही चावला को देखकर अकसर हम सभी के मन में यही सवाल आता है क‍ि उम्र के इस पड़ाव में भी वो इतनी फिट और ग्लोइंग कैसे रहती हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव का शिकार हैं, खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्टाइल से सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।इन सबके बीच जूही की लाइफस्टाइल वाकई हैरान करने वाली है।

Juhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें

हाल ही उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडि‍यो पोस्‍ट करके बताया क‍ि प‍िछले 20 सालों से योगा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसी वजह से वो मेंटली और फिजिकली फिट रहती हैं।

20 साल से कर रही हैं योग

जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि वो बीते 20 साल से योग कर रही हैं। शुरूआत में उन्होंने भी बड़ी मुश्किलों का सामना किया। जब उन्होंने योग करना शुरू किया, तब कई आसन करते समय उनके शरीर में दर्द होने लगता था। कई बार तो वो सोच में पड़ जाती थीं क‍ि आख‍िर इसका फायदा क्‍या है? लेकिन अभ्यास करतेकरते उन्‍हें पॉज‍िट‍िव रि‍जल्‍ट द‍िखने लगे।

जूही चावला

जूही का फेवरेट है शवासन

जूही ने बताया क‍ि योग सेशन में बॉडी को रिलैक्स करने के लिए लास्ट में किया जाने वाला शवासन उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगता था। इससे उन्‍हें आराम भी म‍िलता था। समय के साथ योग उनकी लाइफस्‍टाइल का अहम हिस्सा बन गया।

सिर्फ शरीर नहीं, मन को भी मिलता है फायदा

जूही का कहना है क‍ि योग केवल शरीर को फिट रखने के लि‍ए ही नहीं है। इससे उन्‍हें भी मिलती है। अगर हम रोजाना योग करेंगे तो हमारे जीवन और हमारी सोच दोनों पॉज‍िट‍िव बनी रहेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ministry of Ayush  

योग और तनाव

आजकल ज्यादातर लोग काम के दबाव, जिम्मेदारियों और भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान हैं। ऐसे में स्‍ट्रेस हो जाता है। अगर आपको अपनी लाइफ को स्‍ट्रेस फ्री बनाना है, तो योग जरूर करना चाह‍िए। इससे आपको नई एनर्जी म‍िलती है और आप एक नए दिन के लिए अधिक तैयार रहते हैं।

फिटनेस के लिए जरूरी है नियमितता

जूही ने बताया क‍ि किसी भी का फायदा तब मिलता है, जब आप उसे नियमित रूप से करें। सिर्फ कुछ दिनों तक योग या एक्सरसाइज करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अगर रोज थोड़ा समय निकालकर योग क‍िया जाए, तो शरीर और मन दोनों को ही फायदा होगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply