एक नए अध्ययन के अनुसार, जिम जाए बिना भी कुछ मिनटों की तेज शारीरिक गतिविधि 8 गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है।

बिना जिम जाए 8 गंभीर बीमारियों से बचाव: कुछ मिनटों की तेज गतिविधि ही काफी (Image Source: AI-Generated)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम दोनों बेहद जरूरी हैं, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास जिम जाकर पसीना बहाने का समय नहीं होता। अगर आप भी जिम जाए बिना खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है।
एक नए अध्ययन से यह बात सामने आई है कि दिन भर में की गई कुछ ही मिनटों की तेज शारीरिक गतिविधि (High-Intensity Workout) आपको न सिर्फ फिट रख सकती है, बल्कि कई जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी काफी हद तक कम कर सकती है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्या कहता है नया अध्ययन?
‘यूरोपियन हार्ट जर्नल’ में प्रकाशित एक हालिया शोध के निष्कर्ष बेहद चौंकाने वाले हैं। चीन की सेंट्रल साउथ यूनिवर्सिटी के जियांग्या स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की प्रमुख शोधकर्ता मिनक्स्यू शेन के अनुसार, इस रिसर्च के लिए ब्रिटेन के ‘बायोबैंक’ से 96,400 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य डेटा का गहराई से विश्लेषण किया गया।
इन सभी लोगों की कलाई पर पूरे एक सप्ताह तक ‘एक्सेलेरोमीटर’ बांधा गया था। इस डिवाइस ने लोगों की उन छोटी-छोटी और तेज गतिविधियों का भी सटीक हिसाब रखा, जिन्हें हम अक्सर दिनचर्या में भूल जाते हैं।
कैसे मिलेगी बीमारियों और असमय मौत से छुट्टी?
रिसर्च में पाया गया कि आपको स्वस्थ रहने के लिए घंटों लगातार वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। दिन भर के कामों के बीच बस छोटी-छोटी, लेकिन तेज गति वाली शारीरिक गतिविधियां करना ही काफी है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जैसे, अगर आप अपनी बस पकड़ने के लिए अचानक तेज दौड़ लगाते हैं जिससे आपकी सांस फूलने लगती है, तो यह छोटी सी एक्टिविटी भी आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। यह असमय मौत के जोखिम को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित होती है।
इन 8 प्रमुख बीमारियों का टलेगा खतरा
शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि रोजाना कुछ मिनटों की यह तेज गतिविधि आपको मुख्य रूप से 8 गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- दिल का दौरा और स्ट्रोक
- गठिया
- डिमेंशिया
- लिवर से जुड़ी बीमारियां
- किडनी की बीमारियां
अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर चिंतित हैं लेकिन जिम नहीं जा पाते, तो निराश न हों। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ा बदलाव लाएं। दिन भर में जब भी मौका मिले, कुछ मिनटों के लिए कोई ऐसी शारीरिक गतिविधि जरूर करें जिससे आपकी धड़कन तेज हो जाए और सांस फूले। यही छोटी-सी आदत आपको लंबे समय तक निरोगी और सेहतमंद बनाए रखेगी।



