India

​अभी अभीः ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, बाल-बाल बची-मचा हडकंप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब ममता अपने कालीघाट स्थित आवास के पास दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं।

​अभी अभीः ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, बाल-बाल बची-मचा हडकंप

ममता इस घटना में घायल नहीं हुईं। घटना के बाद उन्होंने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और फिर अपने आवास लौट गईं। TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम तनिष्ठा साहा है।

वह इलाके में सिविक वॉलंटियर के तौर पर जानी जाती है। सेन ने आरोप लगाया कि महिला नशे की हालत में गालीगलौज कर रही थी और चाकू लेकर ममता की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

ममता बनर्जी को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा

बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। यह भारत में दी जाने वाली उच्चतम सुरक्षा श्रेणियों में से एक है। यह सुरक्षा आमतौर पर उन लोगों को दी जाती है, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के मुताबिक गंभीर खतरा हो सकता है।

Z+ सुरक्षा व्यवस्था में आम तौर पर करीब 50 से 55 सुरक्षाकर्मियों की टीम होती है। इसमें करीबी सुरक्षाकर्मी, आवास की सुरक्षा में तैनात जवान और आवाजाही के दौरान सुरक्षा देने वाले कर्मी शामिल हो सकते हैं।

ये जवान अलगअलग शिफ्ट में काम करते हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे बनी रहे। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की वास्तविक संख्या संबंधित व्यक्ति के खतरे के आकलन और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक अलगअलग हो सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply