IndiaTrending

काकोली घोष को NCPI प्रमुख के रूप में मिली मान्यता, रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक के लिए बुलाया

तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हुए 20 सांसदों को लोकसभा में अलग से बैठने की व्यवस्था को स्पीकर ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है।

काकोली घोष को NCPI प्रमुख के रूप में मिली मान्यता, रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक के लिए बुलाया

तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने वाले 20 सांसदों को लोकसभा में अलग से बैठने की व्यवस्था को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है।

उधर, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बागी तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंदोपाध्याय और लोकसभा के 19 अन्य सांसदों को संसद के मानसून सत्र से पहले होने वाली पारंपरिक सर्वदलीय बैठक के में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

इस सांसदों ने NCPI ज्वाइन कर ली है। रिजिजू ने बैठक के लिए डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को पार्टी का ‘चीफ व्हिप’ भी माना है।

NCPI चीफ काकोली घोष को भी बुलाया गया

रिजिजू ने NCPI की चीफ व्हिप के तौर पर नामित डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को भी बंद्योपाध्याय के साथ बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

सर्वदलीय बैठक 19 जुलाई को सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में बुलाई गई है। यह बैठक 20 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी।

बैठक के दौरान, सरकार द्वारा राजनीतिक दलों को अपने विधायी एजेंडे के बारे में जानकारी देने की उम्मीद है, जबकि विपक्षी दलों द्वारा उन मुद्दों को उठाए जाने की संभावना है जिन पर वे सत्र के दौरान चर्चा करना चाहते हैं।

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद रिजिजू ने घोषणा की थी कि मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply