IndiaUttar Pradesh

Kanpur News: पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था… कानपुर में 5 महीने पहले की थी लव मैरिज

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक किराए के कमरे से नवविवाहित दंपती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. कमरे के भीतर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया. पति का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला. सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Kanpur News: पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था… कानपुर में 5 महीने पहले की थी लव मैरिज

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फंदे पर झूलकर जान दे दी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी.

जानकारी के अनुसार, मृतक सौरभ सविता सचेंडी थाना क्षेत्र के कैंधा गांव का रहने वाला था. करीब पांच महीने पहले उसने अपनी चचेरी बहन रानी से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे. कुछ दिन पहले ही वे कानपुर लौटे थे और बर्रा7 इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगे थे. मकान मालिक के मुताबिक, दंपती ने बताया था कि उनका गांव भीमसेन के पास है और यहां उनकी दुकान होने के कारण उन्होंने इसी इलाके में रहने का फैसला किया.

दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक

मंगलवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ. इसी मकान में पिछले कई वर्षों से रहने वाली नीलम ने बताया कि दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच वह छत पर कपड़े सुखाने गई थीं. वापस लौटते समय उनकी नजर ऊपर बने कमरे की ओर गई, जहां जाली खुली हुई थी. उन्होंने देखा कि अंदर से एक दुपट्टा नीचे लटक रहा है. यह देखकर उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई. वह तुरंत नीचे आईं और मकान मालिक अंकिला लाल सिंह यादव को इसकी जानकारी दी.

मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना

मकान मालिक अंकिला लाल सिंह यादव ने बताया कि उस समय वह खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे. सूचना मिलते ही वह ऊपर पहुंचे और कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर गई, जहां पतिपत्नी के शव मिले.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस दर्दनाक घटना के पीछे आखिर क्या वजह थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply