Nagpur POCSO Arrest Case: नागपुर जिले के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 30 वर्षीय आरोपी कपिल लोनारे, निवासी हुडकेश्वर, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग छात्रा को प्रेम संबंध का झांसा देकर कथित तौर पर यौन शोषण करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम का झांसा देकर बनाया संबंध
पुलिस के अनुसार, पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी कपिल लोनारे ने पहले उससे दोस्ती की और फिर प्रेम संबंध का विश्वास दिलाकर उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर उसे विभिन्न स्थानों पर ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।
आपत्तिजनक तस्वीरों से करता रहा ब्लैकमेल
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने इस दौरान छात्रा की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। बाद में उन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के कारण वह गहरे तनाव में चली गई थी।
आत्महत्या का विचार आया, फिर पुलिस से मांगी मदद
लगातार ब्लैकमेलिंग और के चलते पीड़िता कथित तौर पर इतनी परेशान हो गई कि उसके मन में आत्महत्या करने तक के विचार आने लगे। हालांकि उसने साहस दिखाते हुए पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों और पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद हुडकेश्वर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड कानून की संबंधित धाराओं के साथ के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।



