IndiaTrending

फ्रिज में रखें आटे की रोटी खाना सही या गलत? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

आजकल लोगों के पास समय की काफी कमी है. यही वजह है कि अक्सर लोग आटा गूंद कर फ्रिज में रख देते हैं और कई टाइम उसी आटे की रोटी बनाकर खाते हैं. कई घरों में रात का बचा आटा इस्तेमाल किया जाता है. तो कहीं 2 दिन तक आटा फ्रिज में रखकर बारबार उसकी रोटी बनाई जाती है. लेकिन क्या फ्रिज में आटा स्टोर करना सही तरीका है? इसको लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है. कुछ लोगों का मानना है कि 1 दिन तक फ्रिज में आटा रखने का कोई नुकसान नहीं होता है. वहीं कुछ लोगों को कहना है कि आटे को कुछ घंटे बाद भी रखकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

फ्रिज में रखें आटे की रोटी खाना सही या गलत? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
फ्रिज में रखें आटे की रोटी खाना सही या गलत? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अब ऐसे में कौन सी बात सच है ये तो एक्सपर्ट ही बता सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि क्या वाकई आटे को फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए. अगर हां तो इसके क्या नुकसान हो सकते हैं. साथ ही ये भी जानेंगे कि आटे को फ्रिज में कितनी देर तक रखना सेफ माना जाता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट के मुताबिक, ज्यादा समय तक फ्रिज में रखा आटा बैक्टीरिया और फंगस के संपर्क में आ सकता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि अगर आटे को सही तरीके से और सीमित समय तक स्टोर किया जाए, तो इसे इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है ऐसे में यह समझना जरूरी है कि फ्रिज में रखा आटा कितने समय तक ठीक रहता है. चलिए जानते हैं एक्सपर्ट इसको लेकर क्या टिप्स देते हैं.

फ्रिज में रखा आटा कितनी देर रहता है सेफ?

फिटनेस कोच प्रियांक ने बताया है जब हम आटे को फ्रिज में रखते हैं तो हमें लगता है कि वह पूरी तरह सुरक्षित रहता है, लेकिन ऐसा पूरी तरह सच नहीं है. फ्रिज की ठंडक आटे में होने वाले फर्मेंटेडेट प्रोसेस को रोकती नहीं, बल्कि सिर्फ स्लो कर देती है. आटे में मौजूद यीस्ट और बैक्टीरिया कम स्पीड में काम करते रहते हैं. धीरेधीरे ये आटे के अंदर गैस यानी कार्बनडाइऑक्साइड बनाते रहते हैं. इसी वजह से 24 घंटे बाद आटे का स्वाद, स्मेल और टेक्सचर बदलने लगता है. आटा ज्यादा खट्टा, चिपचिपा या ढीला महसूस हो सकता है. इसलिए लंबे समय तक फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाने की सलाह नहीं दी जाती है.

फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाने के नुकसान

अगर आप 24 घंटे से ज्यादा फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाते हैं तो इसके कुछ नुकसान हो सकते हैं. जैसे इससे पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, जिसमें गैस और ब्लोटिंग सबसे आम है. क्योंकि रखे हुए आटे की रोटी सॉफ्ट नहीं बनती है जिससे इसे पचाने में ज्यादा मेहनत लगती है. इसके अलावा रखे हुए आटे के न्यूट्रिशन भी कम हो जाते हैं. ऐसे में इसे खाने से पेट को जरूर भर जाता है. लेकिन जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिल पाते हैं. वहीं सबसे बड़ा खतरा है ब्लड शुगर का. क्योंकि फ्रिज में रखे आटे में स्टार्च तेजी से कम होता है जो शुगर स्पाइक कर सकता है. ऐसे में शुगर पेशेंट को तो कभी भी रखे हुए आटे की रोटी नहीं खानी चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply