मिडिल ईस्ट में शांति के संकेत के बीच पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. जिसकी वजह से शेयर बाजार में निवेशकों के बीच पॉजिटिव सेंटीमेंट देखने को मिल रहे हैं. यही कारण है कि अगले हफ्ते 8 कंपनियों के आईपीओ सामने आ रहे हैं. जिसमें 3 आईपीओ मेनबोर्ड कंपनियों के होंग और 5 आईपीओ छोटी कंपनियों के होंगे.

अगले हफ़्ते आने वाले मेनबोर्ड ऑफरिंग में Waterways Leisure IPO और Advit Jewels IPO शामिल हैं. SME सेगमेंट में पांच पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं, जिनमें Jivial Industries IPO और Shreedhar Industries IPO शामिल हैं. नए इश्यू के अलावा, मार्केट में छह नई कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू भी करने जा रही हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वो कंपनियों कौन सी हैं, जिनके आईपीओ मार्केट में आने वाले हैं…
Waterways Leisure Tourism IPO
Waterways Leisure Tourism IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा. 585 करोड़ रुपए का यह बुकबिल्ट आईपीओ पूरी तरह से 0.72 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू है, जिसमें ऑफरफॉरसेल का कोई हिस्सा नहीं है.
Advit Jewels IPO
Advit Jewels IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून, 2026 को खुलेगा और 25 जून, 2026 को बंद होगा. ₹165.16 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू बुकबिल्डिंग रूट के जरिए लाया जा रहा है और इसमें पूरी तरह से 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है, जिसकी कुल कीमत ₹165.16 करोड़ है.
CSM टेक्नोलॉजीज IPO
CSM टेक्नोलॉजीज का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग सब्सक्रिप्शन के लिए 24 जून, 2026 को खुलेगा और 29 जून, 2026 को बंद होगा. यह IPO 145.78 करोड़ रुपए का बुकबिल्ट इश्यू है और इसमें पूरी तरह से 145.78 करोड़ मूल्य के 1.29 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है. इसमें ‘ऑफरफॉरसेल’ का कोई हिस्सा नहीं है.
Jivial इंडस्ट्रीज IPO
Jivial इंडस्ट्रीज का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून, 2026 को खुलेगा और 25 जून, 2026 को बंद होगा. 31.99 करोड़ रुपए के इस पब्लिक इश्यू में 26.65 करोड़ रुपए मूल्य के 0.14 करोड़ शेयरों का नया इश्यू और 5.34 करोड़ मूल्य के 0.03 करोड़ शेयरों का ‘ऑफरफॉरसेल’ शामिल है.
Shreedhar स्पिनर्स IPO
Shreedhar स्पिनर्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून, 2026 को खुलेगा और 25 जून, 2026 को बंद होगा. यह IPO 30.68 करोड़ रुपए का बुकबिल्ट इश्यू है और इसमें पूरी तरह से 30.68 करोड़ रुपए मूल्य के 0.58 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है.
Sri Priyanka Geo Commex IPO
Sri Priyanka Geo Commex का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 24 जून से 29 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. 94.51 करोड़ रुपए का यह IPO एक बुकबिल्ट इश्यू है जिसमें पूरी तरह से 0.45 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है. इसमें ‘ऑफरफॉरसेल’ का कोई हिस्सा नहीं है.
Dhanwel हाइब्रिड सीड्स IPO
Dhanwel हाइब्रिड सीड्स IPO के लिए 9599 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. 26.73 करोड़ रुपए का यह पब्लिक इश्यू एक बुकबिल्ट ऑफरिंग है, जिसमें पूरी तरह से 0.27 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है. इसमें ‘ऑफ़रफॉरसेल’ का कोई हिस्सा नहीं है.
IC Electricals IPO
IC Electricals IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 25 जून, 2026 को खुलेगा और 30 जून, 2026 को बंद होगा. यह एक बुकबिल्ट इश्यू है जिसमें 0.48 करोड़ शेयर शामिल हैं और यह पूरी तरह से नए इक्विटी इश्यू पर आधारित है. इसमें ‘ऑफ़रफ़ॉरसेल’ का कोई हिस्सा नहीं है.
ये कंपनियां करेंगी शेयर बाजार में डेब्यू
- Clay Craft India IPO: यह SME IPO NSE SME पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 24 जून तय की गई है.
- Diksha Polymers IPO: यह SME IPO BSE SME पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 24 जून तय की गई है.
- Liotech Industries IPO: यह SME IPO BSE SME पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 24 जून तय की गई है.
- Leapfrog Engineering Services IPO: यह SME IPO BSE SME पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 24 जून तय की गई है.
- Avience Biomedicals IPO: यह SME IPO NSE SME पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 25 जून तय की गई है.
- Riyaasat Lifestyle IPO: यह SME IPO BSE SME पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 25 जून तय की गई है.



