
एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ गुजरात के गांधीनगर पहुंचा. वहां उन्होंने एक कमरा लिया. इसके बाद उस कमरे में रूह कंपा देने वाले तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया.
Murder Case: मध्य प्रदेश का एक कपल गांधीनगर के नेशनल हाईवे पर स्थित होटल में पहुंचा. यहां उन्होंने एक कमरा लिया और वहां रुके. इसके बाद वहां लड़के ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. हैरानी की बात ये है कि जब हत्या की गई, तब पुलिस और परिवारवाले भी वहां मौजूद थे. उसने चाकू से गला काटकर पहले लड़की की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की लेकिन वो बच गया. चिलोडा पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक का नाम संतोष है, जो पेशे से एक बिल्डर है. वहीं लड़की का नाम रजनी था. संतोष रजनी के पिता का नया घर बना रहा था. इसी दौरान दोनों की बातचीत होने लगी. बीते तीन सालों से वे साथ में थे और एक साथ जिंदगी गुजारने का सपना देख रहे थे.
घर छोड़कर भाग गए
बता दें कि मध्य प्रदेश के पिपरसा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय रजनी अपने ही गांव के संतोष जाटव के साथ 7 जून को घर से चली गई थी. उसके पिता व्रजलाल धाकड़ ने देहात शिवपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद हेड कांस्टेबल दीपचंद ने इस मामले में जांच शुरू की. 10 जून को लड़की के बारे में पता चला, तो रजनी के चचेरे भाई प्रवेंद्र और नीरज लड़की को लेने पहुंचे.
बहलाकर घर ला रहे थे पुलिसवाले
11 जून को दोनों ने राजकोट के शापर पहुंचकर दोनों को ढूंढ निकाला. पुलिस और भाईयों ने कहा कि वे रजनी के माता-पिता को मनाने की बात कही. पुलिस और उसके भाई उन्हें लेकर वापस घर लौट रहे थे. देर रात होने के कारण उन्होंने आराम करने के बारे में सोचा.लंबी यात्रा से थकी हुई टीम ने 11 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे गांधीनगर हाईवे पर धनप के पास स्थित ‘रॉयल फोर्ट होटल’ में कमरा लिया.
सोते ही कर दी हत्या
सबने खाना खाया और सोने की तैयारी की. एक ही कमरे में सभी लोग सो गए. थकान के कारण सभी गहरी नींद में सो गए. हालांकि संतोष नहीं सो सका. आधी रात को लगभग 12:30 बजे संतोष ने छिपाकर रखे चाकू से पास में सो रही रजनी का गला काट दिया. उसकी मौत होने के बाद उसने खून से सने चाकू से अपना गला काटने की कोशिश की लेकिन इसी बीच हेड कॉन्स्टेबल की नींद खुल गई और उसने चिल्लाकर सबको जगा दिया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रजनी को मृत घोषित कर दिया गया और संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.



