ग्लोबल स्टार बन चुके पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने उनके शो में खलल डालने की कोशिश की। वैंकूवर में आयोजित ‘Aura2026’ म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी खालिस्तानी झंडे लेकर वेन्यू के भीतर घुस आए, जिससे वहां मौजूद हजारों प्रशंसकों के बीच तनाव फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने न केवल खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, बल्कि भारत के खिलाफ भी जहर उगला। प्रदर्शनकारियों ने दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधते हुए उन पर BJP और RSS से जुड़े होने का आरोप लगाया। जब सिक्योरिटी स्टाफ़ ने हालात को काबू करने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों की उनसे झड़प हो गई। कुछ देर के लिए कॉन्सर्ट में तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन बाद में हालात काबू में कर लिए गए।

सूत्रों के मुताबिक, इस हंगामे में शामिल लोगों में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के दो लोग भी शामिल हैं। आरोप है कि ये लोग ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ से जुड़े हैं, जो भारत में बैन एक संगठन है और जिसका नेतृत्व गुरपतवंत सिंह पन्नू करते हैं।
दिलजीत दोसांझ Aura Tour 2026 के बारे में
जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि दिलजीत दोसांझ अभी अपने नॉर्थ अमेरिका टूर पर हैं, जिसका नाम ‘AURA World Tour 2026’ है। उनका यह टूर 23 अप्रैल को वैंकूवर के BC Place Stadium से शुरू हुआ था और 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसका आखिरी शो सैन फ्रांसिस्को के Chase Center में होगा।
हाल ही में, सिंगरएक्टर दिलजीत दोसांझ ‘The Tonight Show Starring Jimmy Fallon’ में नज़र आए थे, जहाँ उन्होंने अपने करियर और अपने हालिया कॉन्सर्ट के बारे में बात की। उन्होंने जिमी फ़ैलन को भंगड़ा भी सिखाया। दोनों का यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया और फ़ैन्स का काफ़ी ध्यान खींचा।
दिलजीत दोसांझ का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, दिलजीत दोसांझ पिछली बार वॉर ड्रामा फ़िल्म ‘Border 2’ में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ नज़र आए थे। अब वह इम्तियाज़ अली की फ़िल्म ‘Main Wapas Aunga’ में नज़र आएंगे, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 12 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।
Satya Report: A live concert by popular Punjabi singer and actor #DiljitDosanjh in Canada was disrupted after pro#Khalistan supporters allegedly created a ruckus during the event. According to sources, Dosanjh’s music concert titled “Aura2026” was underway in #Vancouver when a group of… pic.twitter.com/k8VKOCrjDV
— News9 April 30, 2026



