IndiaPunjabTrending

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा स्थापित मौलिक कर्तव्यों की शिला समाज को दे रही सार्थक संदेश: खन्ना

होशियारपुर :पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना के आग्रह पर डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के कनवोकेशन समारोह के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डी.ए.वी. कॉलेज होशियारपुर में नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के स्मरण एवं उनके पालन के संकल्प को समर्पित एक विशेष शिला का अनावरण किया।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा स्थापित मौलिक कर्तव्यों की शिला समाज को दे रही सार्थक संदेश: खन्ना

इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि गत दिनों पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का होशियारपुर आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि श्री कोविंद ने अपने संबोधन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का स्मरण करते हुए उनका निष्ठापूर्वक पालन करने का जो संदेश दिया है, वह एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। खन्ना ने कहा कि अधिकारों के साथसाथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डी.ए.वी. कॉलेज परिसर में स्थापित यह शिला विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समाज के सभी वर्गों को अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति निरंतर प्रेरित करती रहेगी तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply