किआ इंडिया ने अपनी नई Sorento Hybrid SUV की बुकिंग शुरू कर दी है. Sorento भारत में किआ की पहली हाइब्रिड और भारत में उसकी सबसे प्रीमियम SUV होगी. यह SUV दुनिया के कई देशों में पहले से बिक रही है. Sorento को पहली बार 2002 में लॉन्च किया गया था और अब इसका फोर्थ जनरेशन मॉडल बिक रहा है.

कंपनी के मुताबिक, अब तक 132 देशों में Sorento की 48 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. पिछले दो सालों से यह Kia की दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाली तीन कारों में शामिल रही है.
हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी नई Sorento
किआ इंडिया ने फिलहाल भारतीय मॉडल के इंजन की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि, माना जा रहा है कि भारत में आने वाली Sorento में 1.6लीटर टर्बोपेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा. विदेशों में यही इंजन 227 hp की पावर और 350Nm टॉर्क देता है. इसके साथ 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाता है. अलगअलग देशों में यह SUV फ्रंटव्हील ड्राइव और ऑलव्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है.
मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर्स
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Kia Sorento कई आधुनिक और लग्जरी फीचर्स के साथ आती है. इसमें ड्यूल कर्व्ड स्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल2 ADAS , पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड टेलगेट और तीन पंक्तियों वाली सीटिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में कौनकौन से फीचर्स मिलेंगे, इसकी जानकारी कंपनी लॉन्च के करीब आने पर देगी.
किन SUV से होगा मुकाबला?
Sorento के लॉन्च के साथ ही Kia भारत के हाइब्रिड पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी कदम रखेगी. भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Jeep Meridian जैसी प्रीमियम 7सीटर SUVs से होगा. कंपनी आने वाले हफ्तों में Sorento की कीमत, वेरिएंट और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर सकती है. माना जा रहा है कि बढ़ती हाइब्रिड कारों की मांग को देखते हुए Kia इस SUV के जरिए प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है.



