BollywoodIndia

​दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच Sidharth Malhotra और बेटी संग छुट्टियां मनाती दिखीं Kiara Advani

कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार मातापिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में कपल्स ने अपनी बेटी साराया मल्होत्रा के साथ अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर की है।

​दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच Sidharth Malhotra और बेटी संग छुट्टियां मनाती दिखीं Kiara Advani

कियारा आडवाणी ने अपनी फैमिली हॉलिडे की झलकियां शेयर कीं

अभिनेत्री कियारा आडवाणी सिद्धार्थ व अपनी बेटी के साथ बिताई छुट्टियों की तस्वीरें इस्टाग्राम पर शेयर की है। पहली तस्वीर में कियारा पूल के किनारे धूप का मजा लेती नजर आ रही है। अगली तस्वीर में समुद्र किनारे रेत पर परिवार के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं।

बाकी तस्वीरों में यह कपल अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा लेते हुए दिख रहा है, कभी मिरर सेल्फी लेते हुए, तो कभी कियारा को पहाड़ों के शानदार नजारे के साथ झील किनारे आराम से समय बिताते हुए। हालांकि कियारा ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन बीच पर घूमने के दौरान उन्होंने बच्ची के छोटेछोटे पैरों की एक झलक जरूर दिखाई।

तस्वीरों में कियारा के चेहरे पर दिख रही चमक देखकर फ़ैन्स बहुत खुश हैं। एक फ़ैन ने कियारा की तस्वीरों पर कमेंट किया, “ममा ग्लो।” एक और फ़ैन ने लिखा, “Kii, तुम पर मातृत्व किसी कविता जैसा लगता है।” एक और कमेंट था, “ममा तुम चमक रही हो।”

कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की

हालिए में एक्ट्रेस ने 7 अक्टूबर को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने अपनी, सिद्धार्थ और साराया की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बुने हुए बेबी बूटियों का एक जोड़ा पकड़े हुए थे। इंस्टाग्राम पर कैप्शन में कियारा ने लिखा, “एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं 👼 हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजार से भरा हुआ है।”

कियारा आडवाणी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं

कियारा और सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी साराया का स्वागत किया। मां बनने के बाद कियारा ने काम पर वापसी की और इस साल यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में काम किया; इस रोल को उन्होंने ‘करियर को नई दिशा देने वाला’ बताया था। राज शमानी के साथ बातचीत में, कियारा ने बताया कि कैसे मां बनने से उनमें एक बड़ा पर्सनल बदलाव आया, जिससे उनके सोचने, महसूस करने और फैसले लेने का तरीका बदल गया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मां बनने से पहले और मां बनने के बाद, मैं पूरी तरह से एक अलग इंसान हूं। हर तरह से। अब मैंने इसे अपना भी लिया है। मैं अपनी बेटी के लिए एक मिसाल बनना चाहती हूं। मेरी बेटी को कैसा लगेगा? अगर मैं ऐसा करूंगी तो उसे कैसा महसूस होगा?”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply