लुधियाना.

महानगर में प्रबंधकीय और जनहित कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम लुधियाना में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कमिश्नर की मंजूरी के बाद नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर द्वारा इंजीनियरिंग विंग के कई वरिष्ठ अधिकारियों, एस.डी.ओ. और जे.ई. स्तर के कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नए वर्क असाइनमेंट के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यह आदेश तुरंत प्रभाव से पूरी तरह से लागू मान लिए गए हैं। जारी किए गए आधिकारिक आदेश पत्र तिथि 04.07.2026 और डायरी नंबर 263/M.O तिथि 0672026) के अनुसार, इंजीनियरिंग विंग के निम्नलिखित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं:
किरनजीत सिंह : इन्हें वार्ड नंबर 9, 10, 30, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 80, 81, 82, 83, 84 और 85 का भारीभरकम प्रभार सौंपा गया है।
अवतार सिंह : इन्हें सबजोनबी4 की जिम्मेदारी दी गई है।
मनविंदर सिंह : इन्हें अपने मौजूदा काम के साथसाथ ‘हॉट मिक्स प्लांट’ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना होगा।
बलविंदर सिंह : इन्हें सबजोनबी4 में तैनात किया गया है।
अंकुश गोगना : इन्हें अपने मौजूदा काम के साथसाथ वार्ड नंबर 61 का चार्ज भी दिया गया है।
अंकुश शर्मा : इन्हें अपने मौजूदा काम के साथसाथ सबजोनबी4 का कार्यभार देखना होगा।
भूपिंदर सिंह : इन्हें सबजोनबी2 का काम अलॉट किया गया है।
अधिकारियों ने यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी बिना किसी देरी के अपने नए अलॉट किए गए क्षेत्रों में काम संभालें, ताकि शहर के विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। नगर निगम के इस अचानक हुए फेरबदल के बाद प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।



