CrimeIndia

​दिल्ली के​​ जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक शख्स ने पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल तीन पुलिसकर्मियों को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य का संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

​दिल्ली के​​ जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर

दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी अपनी मां और बहन को परेशान करता है. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उसे पूछताछ के लिए जामा मस्जिद थाने बुलाया था. पूछताछ के दौरान ही उसने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल सभी घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है.

खबर अपडेट की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply