CricketIndia

जानिए क्यों RR के खिलाड़ी डोनावोन फरेरा ने सलमान खान से मांगी माफी? IPL 2026 के बीच चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

Satya Report: Donovan Ferreira Apologizes Salman Khan After PBKS vs RR Match! मुल्लांपुर में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के अजेय अभियान पर ब्रेक लगाते हुए आईपीएल 2026 की अपनी सबसे शानदार जीत दर्ज की। 223 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। इस मुकाबले में डोनावोन फरेरा राजस्थान के लिए नए मैच विनर बनकर उभरे, जिनकी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

जानिए क्यों RR के खिलाड़ी डोनावोन फरेरा ने सलमान खान से मांगी माफी? IPL 2026 के बीच चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म
जानिए क्यों RR के खिलाड़ी डोनावोन फरेरा ने सलमान खान से मांगी माफी? IPL 2026 के बीच चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

सलमान खान के ट्वीट पर फरेरा का मजेदार जवाब

मैच जीतने के बाद डोनावोन फरेरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह बॉलीवुड स्टार सलमाम खान के पुराने ट्वीट पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। दरअसल, 2014 में सलमान खान ने प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को लेकर ट्वीट किया था, “जिंटा की टीम जीत गई क्या?” इसी को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फरेरा कहते हैं, “सॉरी भाई, आज नहीं!” उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

https://t.co/U2s15XO2hS pic.twitter.com/YMhtLXRbsG

— Rajasthan Royals April 28, 2026

फरेरा और शुभम दुबे की मैच जिताऊ साझेदारी

में डोनावोन फरेरा और शुभम दुबे की साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई। एक समय टीम को आखिरी 6 ओवरों में 71 रन की जरूरत थी, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। फरेरा ने अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे अनुभवी गेंदबाजों पर आक्रमण करते हुए तेजी से रन बनाए। वहीं शुभम दुबे ने भी 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में राजस्थान ने 4 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार शुरुआत

इस जीत की नींव युवा बल्लेबाज ने रखी थी। उन्होंने महज 16 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। अपनी पारी में उन्होंने 5 छक्के लगाए और विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उनके कुछ शानदार शॉट्स, खासकर अर्शदीप और फर्ग्यूसन के खिलाफ लगाए गए फ्लिक, देखने लायक थे। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। राजस्थान की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस हार के साथ पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजस्थान ने आत्मविश्वास से भरी जीत दर्ज की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply