CricketIndia

रोहित से पीछे कोहली, संजू सैमसन नंबर 1; IPL में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले टॉप-7 भारतीय बैटर

Satya Report: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बैटर संजू सैमसन 2026 के 27वें मुकाबले में गुजरात के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए और जल्दी ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले संजू ने इस मैच में 15 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए और कगिसो रबादा की गेंद पर कैच आउट हुए। अपनी पारी के दौरान संजू ने आईपएल में 5000 रन पूरे किए और इस लीग में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।

रोहित से पीछे कोहली, संजू सैमसन नंबर 1; IPL में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले टॉप-7 भारतीय बैटर
रोहित से पीछे कोहली, संजू सैमसन नंबर 1; IPL में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले टॉप-7 भारतीय बैटर

संजू ने पूरे किए 5000 रन

संजू सैमसन ने गुजरात के खिलाफ 11 रन की पारी खेली और आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बने। इसके अलावा वो इस लीग में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। संजू सैसम ने ये कमाल 3555 गेंदों पर किया और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 3620 गेंदों पर किया था। रैना का रिकॉर्ड अब टूट गया और वो दूसरे नंबर पर आ गए।

रोहित शर्मा लिस्ट में 5वें नंबर पर

में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने ऐसा 3688 गेंदों पर किया था। वहीं एमएस धोनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने ये कमल 3691 गेंदों पर किया था। इस सूची मेंं रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं जिन्होंने अपने 5000 रन 3817 गेंदों पर पूरे किए थे तो वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में रोहित के बाद यानी छठे स्थान पर हैं जिन्होंने ऐसा 3827 गेंदों पर किया था। इस लिस्ट में शिखर धवन 7वें स्थान पर हैं जिन्होंने 5000 रन 3962 गेंदों पर पूरे किए थे।

आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले टॉप7 भारतीय बल्लेबाज

3555 गेंद – संजू सैमसन
3620 गेंद – सुरेश रैना
3688 गेंद – केएल राहुल
3691 गेंद – एमएस धोनी
3817 गेंद – रोहित शर्मा
3827 गेंद विराट कोहली
3962 गेंद – शिखर धवन

संजूअभिषेक टॉप पर, इशान अब राहुलनितिश से आगे; में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप5 भारतीय

इशान किशन ने 74 रन की पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव और एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड एक साथ तोड़ा जबकि अपनी पारी में 3 छक्के लगाकर केएल राहुल और नितिश राणा से आगे निकल गए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply