Satya Report: 2026 का सफर जारी है और इस सीजन में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपरबल्लेबाज जोस बटलर गुजरात टाइंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जोस बटलर का टी20 क्रिकेट करियर शानदार रहा है और उन्होंने अब तक खेले 501 मैचों में 14115 रन बनाए हैं। बटलर का आईपीएल करियर भी शानदार रहा है और उन्होंने अब अपनी पसंदीदा ऑलटाइम आईपीएल प्लेइंग 11 का चयन किया है।

कोहली और गेल को बनाया ओपनर
जोस बटलर ने अपनी टीम का चयन लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर की जिसमें उन्होंने टीम का कप्तान व विकेटकीपर एमएस धोनी को बनाया। बटलर ने अपनी इस टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी। उन्होंने इस टीम के ओपनर के रूप में विराट कोहली और क्रिस गेल का चयन किया जबकि सुरेश रैना को बैटिंग क्रम में तीसरे नंबर पर जगह दी। गेल और रैना का आईपीएल करियर शानदार रहा था जबकि कोहली अभी इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं।
टीम में दो स्पिनर, दो तेज गेंदबाज को दी जगह
ने अपनी इस प्लेइंग 11 में बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर एबी डिविलियर्स को रखा जबकि किरोन पोलार्ड को 5वें नंबर पर जगह दी जो स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं वहीं उन्होंने छठे नंबर पर आंद्रे रसेल को रखा जो गेंदबाजी का विकल्प भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने धोनी को 7वें नंबर जगह दी जो टीम के विकेटकीपरबल्लेबाज हैं। उन्होंने टीम में स्पिनर के रूप में राशिद खान और सुनील नरेन को जगह दी जबकि तेंज गेंदबाज के रूप में लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया।
जोस बटलर ने चुनी अपनी ऑलटाइम आईपीएल प्लेइंग 11
विराट कोहली, क्रिस गेल, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, किरोन पोलार्ड, आंद्र रसेल, एमएस धोनी , राशिद खान, सुनील नरेन, लसित मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई, पंजाब समेत सभी टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना, सहवागगावस्कर ने अंक देते हुए बताया
वीरेंद्र सहवाग और रोहन गावस्कर ने आईपीएल 2026 के 38 मैचों के बाद बताया कि किनकिन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना है। इन दोनों पूर्व क्रिकटर्स ने सभी टीमों को रेट भी किया और 10 में से इतनेइतने अंक दिए।



