CricketIndiaTrending

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में; IPL में शतक लगाने वाले टॉप-6 उम्रदराज बल्लेबाज

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में केकेआर के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया। हालांकि कोहली को उनकी शतकीय पारी के दौरान जीवनदान भी मिला, लेकिन उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और नाबाद पवेलियन लौटे। इस शतक को लगाने के बाद कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा से ऊपर आ गए।

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में; IPL में शतक लगाने वाले टॉप-6 उम्रदराज बल्लेबाज
रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में; IPL में शतक लगाने वाले टॉप-6 उम्रदराज बल्लेबाज

रोहित शर्मा से आगे निकले विराट कोहली

विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ रायपुर में नाबाद 105 रन की पारी खेली और ये उनके आईपीएल करियर का 9वां शतक रहा। कोहली ने इस लीग में अपना 9वां शतक 37 साल 189 दिन की उम्र में लगाया और वो आईपीएल में अब सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए। इससे पहले 5वें नंबर पर रोहित शर्मा थे जो अब छठे नंबर पर चले गए। रोहित शर्मा ने इस लीग में 36 साल 350 दिन की उम्र में सीएसके के खिलाफ शतक लगाया था।

आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट पहले नंबर पर हैं जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 39 साल 184 दिन की उम्र में ये कमाल किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनत जयसूर्या हैं जिन्होंने 38 साल 319 दिन की उम्र में ये उपलब्धि सीएसके के खिलाफ हासिल की थी। तीसरे स्थान पर क्रिस गेल मौजूद हैं जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 38 साल 210 दिन की उम्र में शतक लगाया था। इस लीग में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने ये कमाल कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 37 साल 189 दिन की उम्र में किया था।

IPL में शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

39 साल 184 दिन एडम गिलक्रिस्ट बनाम RCB
38 साल 319 दिन सनथ जयसूर्या बनाम CSK
38 साल 210 दिन क्रिस गेल बनाम SRH
37 साल 356 दिन सचिन तेंदुलकर बनाम KTK
37 साल 189 दिन विराट कोहली बनाम KKR
36 साल 350 दिन रोहित शर्मा बनाम CSK

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply